संचिता उगाले की मौत पर रवि किशन का शॉकिंग रिएक्शन, बोले- आत्मा को कभी मोक्ष नहीं मिलता

Updated:
विज्ञापन

संचिता उगले की मौत पर रवि किशन फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टेलीविजन अभिनेत्री संचिता उगाले ने महज 22 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. अब रवि किशन ने इसपर रिएक्ट किया.

विज्ञापन

अभिनेता-राजनेता रवि किशन ने संचिता उगाले की कथित आत्महत्या पर रिएक्ट किया है. पीटीआई संग बात करते हुए एक्टर ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “हमारी एक कलाकार, एक युवा टेलीविजन अभिनेत्री, जो मात्र 22 वर्ष की थीं, ने आत्महत्या कर ली… यह बहुत दुखद है.”

विज्ञापन

रवि किशन ने आत्महत्या को बताया सबसे बड़ा पाप

रवि किशन ने आगे कहा, ”सुख और दुख जीवन का हिस्सा हैं और आते-जाते रहेंगे…इसीलिए ध्यान, आध्यात्मिकता और प्रार्थना महत्वपूर्ण है. ये हमें शक्ति प्रदान करते हैं.” उन्होंने कहा, “ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जो दुखी नहीं है, जिसको चिंता नहीं है, लेकिन जिंदा भी रहना है ना. आत्महत्या तो सबसे बड़ा पाप है. इससे आत्मा को कभी मोक्ष ही नहीं मिलता”

संचिता के दोस्त ने किया चौंकाना वाला खुलासा

गीतांजलि ने टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह संचिता के करीब थीं और अक्सर बातचीत करती थीं. उन्होंने बताया कि जनवरी से ही संचिता टेंशन में थी. वह काफी प्रोफेशनल थी. उन्होंने संचिता से हुई बातचीत को याद करते हुए बताया कि कैसे संचिता ने उनसे कहा था कि वह दुखी हैं और खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने कहा, “मेरे पास ये मैसेज में हैं. वह मुझसे कहती थीं, ‘मैं यह जिंदगी नहीं जीना चाहती. यह जिंदगी बहुत मुश्किल है. हमें यह सब क्यों करना पड़ता है?’ वह मुझसे ये सवाल पूछने लगी थीं.”

संचिता उगाले के साथ क्या हुआ?

संचिता ने कथित तौर पर 14 जून, 2026 को अपने घर के एक बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके परिवार का दावा है कि अभिनेत्री को फिल्म इंडस्ट्री से मानसिक उत्पीड़न और दबाव का सामना करना पड़ा था. विवाद को और बढ़ाते हुए, संचिता की एक करीबी दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने भी आरोप लगाया है कि अभिनेत्री को सेट पर प्रोब्लम होती थी.

यह भी पढ़ें- 3 ब्लॉकबस्टर सीजन बाद बड़ा सीक्रेट आउट, The Family Man के लिए मनोज वाजपेयी नहीं, ये साउथ सुपरस्टार थे पहली पसंद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola