ePaper

अभिनेत्री रश्मि देसाई ने शेयर की ये खूबसूरत तसवीर, फैंस बोले- मेरा चांद मुझे...

Updated at : 01 Aug 2020 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
अभिनेत्री रश्मि देसाई ने शेयर की ये खूबसूरत तसवीर, फैंस बोले- मेरा चांद मुझे...

rashami desai shares beautiful gorgeous photo: टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई (Rashami Desai) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब उन्‍होंने अपनी एक तसवीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है. इन तसवीरों में रश्मि देसाई अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Rashami Desai photo : टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई (Rashami Desai) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब उन्‍होंने अपनी एक तसवीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है. इन तसवीरों में रश्मि देसाई अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं. उनका स्‍टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है. रश्मि बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनकी इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

उन्‍होंने अपनी इस तसवीर को शेयर करते हुए लिखा,’ विनम्र होने के बारे में, सिर्फ एक संकेत के साथ कान्‍ये.’ एक यूजर ने लिखा,’ दिल की साफ है रश्मि देसाई और मेरी फेवरेट है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप बहुत क्‍यूट हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ स्‍टनिंग लुक.’ एक यूजर ने लिखा,’ चांद सा रोशन चेहरा.’ एक यूजर ने लिखा,’ मेरा चांद मुझे आया है नजर…’

https://www.instagram.com/p/CDVa8cWg2St/

गौरतलब है कि रश्मि देसाई अपने बेबाक बयानों को लेकर जानी जाती हैं. हाल ही में उन्‍होंने बताया था कि, कई ऐसे फैशन डिजाइनर्स हैं जो कलाकारों को अपने डिजाइन्स सिर्फ इसलिए नहीं देते हैं कि वे छोटे पर्दे पर काम कर रहे हैं.

एक इंटरव्‍यू में रश्मि देसाई ने कहा था,’ हां, हमसे कहा जाता है कि टीवी में बहुत दिख गए हो, आपका एक्सपोजर बहुत हो गया है. अच्छा आप टीवी एक्ट्रेस है, हम डिजाइनर कपड़े नहीं दे पाएंगे. इस तरह टीवी कलाकारों ने बहुत स्ट्रगल किया होता है’

Also Read: सुहाना खान ने शेयर की तसवीरें, ग्लैमरस लुक में पोज देती नजर आईं शाहरुख खान की लाडली, Photos

रश्मि देसाई के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह एकता कपूर का सुपरनैचुरल सीरियल नागिन-4 (Naagin 4) में नजर आ रही हैं. गौरतलब है कि हाल ही में नागिन 4 के प्रोमो को इंस्‍टाग्राम पर शेयर करते हुए कलर्स चैनल ने लिखा था कि,’ खुलासा सबसे बड़े राज का, नागिन भाग्य का जहरीला खेल में, जल्द कलर्स पर. प्रोमो में बताया गया है कि जल्द ही लाल टेकड़ी मंदिर का राज दर्शकों के सामने खुलने वाला है. सबसे जहरीली कहानी में लाल टेकड़ी मंदिर में दफ्न जहरीले राज को जानने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं.

‘बिग बॉस’ फेम रश्मि देसाई अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में रश्मि ने एक डांस वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वो बादशाह (Badshah) और जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) के सुपरहिट गाने ‘गेंदा फूल पर गजब डांस करते दिखाई दी थीं. फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आया था.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola