वेडिंग एनिवर्सरी पर Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण को दिया ये खास सरप्राइज, फैंस बोले- कितना प्यार है…

Updated:
विज्ञापन

Ranveer Singh Deepika Padukone Wedding Anniversary: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आज चौथी सालगिरह है. इस मौके पर रणवीर ने अपनी लेडी लव को एक खास सरप्राइज दिया है.

विज्ञापन

Ranveer Singh Deepika Padukone Wedding Anniversary: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आज चौथी सालगिरह है. कपल ने छह साल तक डेटिंग करने के बाद 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद है. रणवीर और दीपिका अक्सर एक दूसरे संग कपल गोल्स देते है. अब रणवीर ने अपनी लेडी लव दीपिका को एनिवर्सरी पर एक प्यारा सा सरप्राइज दिया है.

रणवीर ने दीपिका को दिया सरप्राइज

दीपिका पादुकोण इन-दिनों काम के सिलसिले में काफी बिजी चल रही है. यही वजह है कि कपल इस साल कुछ खास नहीं कर रहे है. ऐसे में रणवीर अपनी पत्नी को खुश करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते, एक्टर ने अपनी पत्नी को उनके ऑफिस जाकर सरप्राइज देने का फैसला किया. एक्टर वाइफी के लिए फूल और चॉकलेट लेकर गए और उन्हें स्पेशल फील करवाया. वहीं पति रणवीर को अचानक पास देखकर दीपिका भी फूली नहीं समाई. बता दें कि बीते साल रणवीर और दीपिका छुट्टियां मनाने निकले थे. दोनों ने वहां से कई रोमांटिक तसवीरें भी शेयर की थी.

undefined
रणवीर ने डाला वीडियो

दरअसल रणवीर कपूर ने इस सरप्राइज की एक झलक इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका अपनी टीम के साथ ऑफिस के अंदर काम कर रही हैं. फोटो में दीपिका एक कुर्सी पर बैठी लैपटॉप को देख रही हैं, उनके आसपास कई लोग खड़े हैं. दीपिका को टैग करते हुए रणवीर ने उनकी ओर इशारा करते हुए एक तीर भी खींचा. फोटो में दीपिका ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ है और बालों को बन में बांध रखा है.

https://www.instagram.com/p/CiUIGWkhLsH/?hl=en रणवीर का दिया खास कैप्शन

रणवीर ने तस्वीर के साथ लिखा, “जब उसे आपकी सालगिरह पर काम करना हो तो आप उसे उसके ऑफिस में सरप्राइज दें…” उन्होंने यह भी जोड़ा, “Ps: फूलों और चॉकलेट को कभी कम मत समझो…बुआहाहा… नोट कर लें और बाद में मुझे धन्यवाद दें सज्जनों….” बता दें कि रणवीर और दीपिका छह साल तक डेटिंग करने के बाद 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध गए. उनकी शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. दोनों ने एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय समारोह में शादी की, जिसके एक दिन बाद उन्होंने उत्तर भारतीय शादी भी की.

Also Read: रणवीर सिंह ने वाइफ दीपिका पादुकोण संग बोट राइडिंग के लिए मजे, देखें कपल का क्यूट VIDEO इन फिल्मों में दिखेंगी दीपिका

रणवीर और दीपिका पहली बार संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के सेट पर मिले थे. बाद में, उन्होंने बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में भी अभिनय किया. फैन्स दीपिका को पठान में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ देखेंगे. एक्शन ड्रामा 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है. वह अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न रीमेक में और प्रभास के साथ प्रोएक्ट-के में भी दिखाई देंगी. उनके पास पाइपलाइन में ऋतिक रोशन के साथ फाइटर भी हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola