रणवीर सिंह ने वाइफ दीपिका पादुकोण संग बोट राइडिंग के लिए मजे, देखें कपल का क्यूट VIDEO
रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर को वाइफी दीपिका पादुकोण संग बोट राइड का मजा लेते देखा जा सकता है. दोनों एक दूसरे संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर काफी खुश लग रहे है.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पंसद है. बीते दिनों रणवीर और दीपिका के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. हालांकि बाद में रणवीर ने इन सब बातों को महज अफवाह बताया. अब कपल एक दूसरे संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों को बोट राइड का मजा लेते देखा गया.
दरअसल लंबे समय के बाद रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपनी निजी जिंदगी की एक झलक शेयर की है. रणवीर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दीपिका और उन्हें एक यॉट पर क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते देखा गया. यह वीडियो उनकी विदेश में छुट्टियों में से एक का लग रहा है. वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए, रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए “#cutie” लिखा.
उन्होंने वीडियो में ‘गुड वाइब्स’ टैग को भी जोड़ा. इसमें दिखाया गया है कि दीपिका एक यॉट पर रणवीर के साथ बैठी हैं. दोनों ने एक ही पैटर्न के कपड़े पहने हुए है. दीपिका जहां व्हाइट टी, सफेद जूते और मोजे के साथ काले शॉर्ट्स में है. वहीं रणवीर उनके साथ सफेद टी, ब्लैक ट्रैक पैंट में पीले रंग की चप्पल पहने हुए है. दोनों कपल मौसम का मजा ले रहे है. बता दें कि काफी समय से रणवीर और दीपिका को एक साथ स्पॉट नहीं किया गया था. दोनों अपने-अपने काम में काफी व्यस्त रहते थे.
Also Read: पठान फिल्म के टीजर की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पायी आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण ने भी किया रिप्लाई
इस बीच रणवीर को 18 दिसंबर को कतर में फीफा विश्व कप फाइनल में भाग लेने और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया है. इससे पहले, उन्हें 2022 से आयोजित होने वाले माराकेच अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एटोइल डी’ ओर (गोल्डन स्टार) से सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने हाल ही में अबू धाबी में एनबीए खेलों में भाग लिया, जहां उन्होंने बास्केटबॉल खिलाड़ी शकील ओ’नील और विंस कार्टर से मुलाकात की. वह पहले ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग कर चुके हैं. उनके पास रोहित शेट्टी की सर्कस भी पाइपलाइन में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










