Film 83: कोरोना वायरस का प्रभाव फिल्म 83 पर, ट्रेलर लॉन्च इवेंट रद्द

Updated:
विज्ञापन

Film 83- कोरोना वायरस का खौफ बॉलीवुड में भी दिखाई दे रहा है. कोरोना की वजह से कई सिलेब्स ने फिल्म की शूटिंग रद्द कर दी है.

विज्ञापन

मुंबई: कोरोना वायरस का खौफ बॉलीवुड में भी दिखाई दे रहा है. कोरोना की वजह से कई सिलेब्स ने फिल्म की शूटिंग रद्द कर दी है. एक खबर के मुताबिक, ‘फिल्म 83’ के निर्माता ट्रेलर के लॉन्च इंवेट का प्लान बना रहे थे, मगर कोरोना वायरस के कारण इसे रद्द कर दिया गया है.

‘फिल्म 83’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 11 मार्च यानी आज होने वाला था. इस लॉन्च इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के शामिल होने के कयास लगाये जा रहे थे. लेकिन सभी को कोरोना वायरस के कारण एक जगह पर अधिक लोगों को इकट्ठा ना होने की सलाह दी गयी है. जिसके बाद कहा जा रहा है कि फिल्ममेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट को कैंसल करने का निर्णय किया है.

इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी. फिल्म 1983 में क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत की कहानी पर आधारित है. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola