लोग उन्हें ठरकी, घटिया कह रहे हैं... श्रेया कालरा की 'किस वाली टिप्पणी' पर राम कपूर की वाइफ ने तोड़ी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन
गौतमी कपूर, श्रेया कालरा और राम कपूर, फोटो- एआई एडिटेड

गौतमी कपूर, श्रेया कालरा और राम कपूर, फोटो- एआई एडिटेड

श्रेया कालरा ने राम कपूर पर जरूरत से ज्यादा किस करने पर सवाल उठाया. अब एक्टर की वाइफ गौतमी ने कहा कि घटिया या ठरकी कहने वालों को कहना चाहती हूं कि राम दिल के काफी अच्छे हैं और उन्होंने हमेशा सबकी मदद की है.

विज्ञापन

लॉक अप: सच या सजा में राम कपूर पर उनकी को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने पर्सनल स्पेस क्रॉस करने का आरोप लगाया. उन्होंने बार बार गाल पर किस करने पर नाराजगी जताते हुए कहा, "कुछ लिमिट्स होती हैं, उनका ध्यान रखना चाहिए. अगर अब उन्होंने दोबारा मुझे किस करने की कोशिश की, तो मैं उनका मुंह पकड़कर साफ कहूंगी, 'इतना तो मेरे पापा भी मुझे किस नहीं करते, अब प्लीज मत करना.'" इस मामले पर अब राम कपूर की पत्नी ने सफाई दी.

Gautami On Ram Kapoor Being Called Old And Tharki: राम कपूर को बूढ़ा, ठरकी कहने पर क्या बोली पत्नी गौतमी

गौतमी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कहा, "मैंने पहले तय किया था कि 'लॉक अप' को लेकर कुछ नहीं बोलूंगी, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से जो बातें हो रही हैं, उन्हें देखकर अब चुप रहना सही नहीं लगा. इसलिए आज मैं अपने पति की तरफ से अपनी बात रख रही हूं. बहुत से लोग उन पर तरह-तरह की बातें कह रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं कि वह घटिया हैं, ठरकी हैं, या एक बूढ़ा आदमी हैं, जिसका अपना कोई स्वार्थ है, लेकिन मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि राम का नेचर शुरू से ऐसा ही है."

View on Instagram

Gautami Described Rama As A Kind Hearted Person: गौतमी ने राम को बताया अच्छे दिल का इंसान

उन्होंने आगे कहा, "मैं उनके हर व्यवहार को सही या गलत साबित करने की कोशिश नहीं कर रही हूं, लेकिन इतना जरूर कहूंगी कि वह दिल से सोचने वाले इंसान हैं. उन्होंने इस रियलिटी शो में किसी प्लान, स्ट्रैटेजी या गेम माइंडसेट के साथ एंट्री नहीं की थी. शायद यही बात लोगों को अलग तरीके से दिखाई दे रही है."

Gautami Explained Why This Issue Come Up Now: गौतमी ने बताया क्यों अभी उठा ये मुद्दा

गौतमी ने कहा, "अगर किसी को सच में लगा होता कि राम ने शुरुआत से ही अपनी सीमाएं पार की हैं, तो घर के बाकी सदस्य पहले ही इस पर आवाज उठाते. सभी लोग पिछले चार-पांच हफ्तों से एक ही घर में रह रहे हैं, फिर यह मुद्दा अब अचानक क्यों सामने आया? मुझे तो यही लगता है कि इसकी वजह शायद गैंग लीडर का चुनाव हो सकता है. राम ने श्रेया को सपोर्ट नहीं किया. हो सकता है उन्हें करना चाहिए था, क्योंकि श्रेया ने उनके लिए कई टास्क शानदार तरीके से खेले और हमेशा उनका साथ दिया, लेकिन आखिर में किसे सपोर्ट करना है, यह हर खिलाड़ी का अपना फैसला होता है. इसलिए मैं उस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहती."

Gautami Supported Her Husband Ram Kapoor: राम कपूर को उनकी वाइफ ने किया सपोर्ट

वीडियो के साथ गौतमी ने कैप्शन में लिखा, "बिना किसी इंसान को करीब से जाने उसके बारे में राय बना लेना आजकल बहुत आसान हो गया है. राम कपूर हमेशा से हर किसी के लिए दयालु, सम्मानजनक और मददगार रहे हैं, फिर चाहे सामने कोई महिला हो या पुरुष. उन्होंने अपनी जिंदगी में कई लोगों की मदद की है और उन्हीं लोगों की दुआएं हमारे साथ हैं. इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि ये मुश्किल वक्त भी गुजर जाएगा. मैं हर हाल में राम के साथ थी, हूं और हमेशा रहूंगी... गेम दिमाग से खेलो, सिर्फ दिल से नहीं."

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'मैंने अपनी कलाई काट ली थी', हर्षद चोपड़ा का खुलासा, बोले- उस एक घटना ने मेरी जिंदगी बदल दी

ये भी पढ़ें: 'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...', श्रेया कालरा ने राम कपूर पर लगाया बिना मर्जी Kiss करने का आरोप


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola