राजू श्रीवास्तव का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कॉमेडियन इस दिन करने वाले थे शेयर, लेकिन...
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Sep 2022 12:11 PM
Mumbai: Union Transport Minister Nitin Gadkari during unveiling of India's first double decker AC electric bus in Mumbai, Thursday, Aug. 18, 2022. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI08_18_2022_000076B)
राजू श्रीवास्तव का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. राजू वीडियो में मैं भी तिरंगे वाली डीपी लगाऊं, गर्व के साथ लगाऊं, हमारा देश है और देश आजाद हुआ है 15 अगस्त को. बता दें कि 21 सितंबर को राजू का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया.
Raju Srivastava last video: अब राजू श्रीवास्तव गजोधर भैया बनकर लोगों को हंसाने नहीं आएंगे. राजू ने अपनी दमदार कॉमेडी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी. आज उनके जाने पर हर कोई दुखी है. 10 अगस्त को दिल्ली में जिम करते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. 40 दिन से ज्यादा वो अस्पताल में थे और 21 सितंबर को उन्होंने आखिरी सांस ली. कॉमेडियन का आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसे आपको जरूरू देखान चाहिए.
राजू श्रीवास्तव ने 15 अगस्त को शेयर करने के लिए एक वीडियो बना कर रखा था. लेकिन अफसोस वो इसे पोस्ट नहीं कर पाए क्योंकि उन्हें 10 अगस्त को ही दिल का दौरा पड़ा था. वीडियो को श्रद्धा श्रीवास्तव ने राजू का एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है. इसमें लिखा हुआ है, राजू श्रीवास्तव का वो आखिरी वीडियो जो उन्होंने बहुत जोश के साथ आने वाले अगस्त के 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के लिए एडवांस में बनाया था. लेकिन 10 तारीख को ही हादसा हो गया था.
राजू श्रीवास्तव का वो आखिरी वीडियो जो उन्होंने बहुत जोश के साथ आने वाले अगस्त के 75वें #indipendenceday #75thyearofindependence के लिए एडवांस में बनाया था. लेकिन 10 तारीख को ही हादसा हो गया था. #राजूश्रीवास्तव #राजू_श्रीवास्तव #राजू #rajusrivastava #RajuSrivastavaDeath pic.twitter.com/Rkbpoot1J1
— Shraddha Pandey (@Shraddha0895) September 21, 2022
वीडियो में राजू श्रीवास्तव कह रहे हैं, मैं भी तिरंगे वाली डीपी लगाऊं, गर्व के साथ लगाऊं, हमारा देश है और देश आजाद हुआ है 15 अगस्त को. तिरंगे वाली डीपी मैं लगाऊंगा लेकिन ये सोच के दुख होता है कि मैं ये डीपी हटाऊंगा कैस. मेरी ये औकात नहीं है कि मैं तिरंगे वाली डीपी हटा सकूं. मैं भी एक देशभक्त हूं आपकी तरह.
Also Read: Raju Srivastava Funeral Live: आज होगा राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार, नम आंखों से कहेंगे अलविदा
21 सितंबर को राजू श्रीवास्तव का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी थी. राजू 58 वर्ष के थे और 40 दिन से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे. मुंबई में उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ मुझे सुबह फोन करके उनके निधन की सूचना दी गई. यह काफी दुखद खबर है. वह 40 से अधिक दिन से अस्पताल में भर्ती थे.’
मनोरंजन जगत में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय राजू श्रीवास्तव को 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी. उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया. वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में नजर आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










