राजकुमार राव को चाहिए शहनाज गिल जैसी सुंदर, स्वीट और सिंपल बेटी…बेबी प्लानिंग को कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
राजकुमार राव को चाहिए शहनाज गिल जैसी सुंदर, स्वीट और सिंपल बेटी…बेबी प्लानिंग को कही ये बात

शहनाज गिल ने अपना चैट शो ‘देसी वाइब्स’ शुरू किया है, इस शो में पहले मेहमान बनकर राजकुमार राव आये. उन्होंने शहनाज से ढेर सारी बातें की. एक्टर ने खुलासा किया कि उन्हें शहनाज जैसी क्यूट बेटी चाहिए.

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस और पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लेती है. एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है. अब शहनाज ने हाल ही में अपना नया चैट शो ‘देसी वाइब्स’ (Desi Vibes) शुरू किया है. उनके पहले मेहमान कोई और नहीं बल्कि राजकुमार राव थे. एक्टर ने यहां शहनाज के साथ जमकर मस्ती की.

राजकुमार को बेबी प्लॉनिंग का किया खुलासा

चैट शो में राजकुमार अपनी हालिया फिल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग (Monica, O My Darling) का प्रमोशन करते नजर आए. उन्होंने शहनाज से पंजाबी में भी बात की और अपना परिवार शुरू करने की अपनी योजनाओं को शेयर किया. शहनाज ने राजकुमार को बताया कि वह और उनकी पत्नी पत्रलेखा एयरपोर्ट पर एक साथ प्यारे लग रहे थे.

https://www.instagram.com/shehnaazgill/?
राजकुमार को चाहिए शहनाज जैसी बेटी

जैसा कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में एक बच्ची के माता-पिता बने हैं, शहनाज ने राजकुमार से जल्द ही पिता बनने के अपने इरादे के बारे में पूछा. राजकुमार हंसे और जवाब दिया, “मैं कब बेबी कर रहा हूं? ये तो मेरे घर वाले भी नहीं पूछते…सच कहूं तो मैंने इसके बारे में नहीं सोचा है…मुझे बस ऐसा लगता है कि मैं अभी भी एक छोटा बच्चा हूं.” जिस पर, शहनाज ने कहा, “अच्छा ठीक है, जब मन करे तब कर लेना.” फिर राजकुमार ने कहा, “अगर मेरी एक बेटी हुई, तो मैं चाहता हूं कि वह आपके जैसी हो… प्यारी, सिंपल, सुंदर और प्रतिभाशाली.”

Also Read: शहनाज गिल ने ब्लैक ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, फैंस ने कमेंट में लिखा- क्या खूब दिखती हो…
चैट शो से काफी खुश है शहनाज गिल

शहनाज ने इससे पहले अपने नए चैट शो की घोषणा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी और लिखा था, “सपने सच होते हैं…. और आज एक ऐसा पल था, जब मैंने जो दिखाया वह सच हो गया…मैं हमेशा से बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार राव के साथ काम करना चाहती थी और आज मैंने उनके साथ अपने पहले चैट शो – देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में अपने अतिथि के रूप में शूटिंग की…मैं सचमुच चांद पर हूं! मेरे अनुरोध का सम्मान करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद @rajkummar_rao, आप जानते हैं कि आप सबसे अच्छे हैं! :)”

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola