Rachel Gupta ने रोते हुए लौटाया ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024’ का ताज, लगाए हरासमेंट-मेंटल टॉर्चर के आरोप

Rachel Gupta
Rachel Gupta ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का क्राउन लौटा दिया है. उन्होंने इसके पीछे हरासमेंट और मेंटल टॉर्चर बताया है. अब उनका रोते हुए 56 मिनट का वीडियो सामने आया है.
Rachel Gupta: मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतने वाली भारत की रेचल गुप्ता ने 28 मई को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट कर सबको चौंका दिया. उन्होंने ऐलान किया कि वह यह प्रतिष्ठित क्राउन वापस कर रही हैं. इस खुलासे के बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है और हर कोई जानना चाहता है कि ऐसा क्या हुआ जो एक विनर को अपना खिताब छोड़ना पड़ा. ऐसे में आइये हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं.
यहां देखें वीडियो-
56 मिनट के वीडियो में छलका दर्द
रेचल गुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक 56 मिनट 2 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह कैमरे के सामने रोती हुई नजर आईं और अपनी आपबीती विस्तार से साझा की. उन्होंने कहा, “आप लोग जानते हैं कि मैंने जीतने के लिए कितने एफर्ट्स और हार्डवर्क किया है. बदले में मुझे सिर्फ लगातार हरासमेंट, मेंटल टॉर्चर और दुर्व्यवहार मिला. मुझे नहीं लगता ये लोग कभी बदलेंगे. मैं बताना चाहती हूं कि स्माइल के पीछे मैं दिल ही दिल में कितना स्ट्रगल कर रही थी. मैंने जब कम्पटीशन में हिस्सा लिया, तो मुझे कोई आइडिया नहीं था कि देश वोट्स के लिए पैसे दे रहा है. और मिस ग्रैंड इंटरनेशनल आर्गेनाईजेशन इसे वोट्स और डोनेशन के रूप में खुशी-खुशी एक्सेप्ट कर रहा है.”
वह आगे बोलीं, ‘मुझे पता लगा कि हम वोट के लिए पैसे नहीं दे सकते. इसलिए वोट के मामले में मुकाबला करना इतना मुश्किल था. आप लोग जानते हैं कि जब मैं पर्सनल इंटरव्यू में थी, तो मुझसे पूछा गया कि आपके पास वोट क्यों नहीं हैं? और ऐसा इसलिए था क्योंकि मैं हर दूसरे इंसान की तरह वोट खरीदने के लिए पैसे नहीं दे रही थी और ये उनकी गलती नहीं थी. हर कोई जीतना चाहता है.’
‘मैं ईमानदारी को अपनी छवि से ऊपर रखती हूं’
रेचल ने वीडियो में यह भी कहा कि वह उस इंसान की तरह बनना चाहती हैं जो सच के लिए खड़ा हो. उन्होंने कहा, ‘लेकिन इसे एक्सेप्ट करने और स्टैंडर्ड सेट करने के लिए ये ऑर्गेनाइजेशन की गलती है, क्योंकि उन लड़कियों का क्या जो इसे अफोर्ड नहीं कर सकतीं? इन सब के बावजूद, मेरे जीतने का एक ही कारण था कि मुझे जनता का सपोर्ट मिला. Miss Grand International Organization के साथ काम करना सच में असंभव है. वो जिस तरह के लोग हैं, जिस तरह से लोगों के साथ बर्ताव करते हैं, उन्हें सिर्फ पैसे की पड़ी है. मुझे वो इंसान बनना है, जो सच के लिए बोलता है और जो ईमानदारी और अखंडता को अपनी इमेज से ऊपर रखता है और मैं यही कोशिश कर रही हूं.’
अब क्या आगे?
रेचल का यह कदम ब्यूटी पेजेंट इंडस्ट्री पर बड़ा सवाल खड़ा करता है – क्या इन प्रतियोगिताओं के पीछे वाकई में सिर्फ ग्लैमर है या एक कड़वा सच भी छिपा है? फिलहाल Miss Grand International Organization की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










