अपने रेस्टोरेंट सोना में एवोकैडो भेल और बुर्राटा बटर चिकन पिज्जा बनाती दिखी प्रियंका चोपड़ा, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन
अपने रेस्टोरेंट सोना में एवोकैडो भेल और बुर्राटा बटर चिकन पिज्जा बनाती दिखी प्रियंका चोपड़ा, देखें VIDEO

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अदाकारा को अपने रेस्टोरेंट सोना में एवोकैडो भेल और बुर्राटा बटर चिकन पिज्जा बनाते देखा जा सकता है.

विज्ञापन

हॉलीवुड में इन-दिनों हर तरफ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का ही जलवा है. एक्ट्रेस अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. एक्ट्रेस को उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ भी घूमते देखा जाता है. दोनों मॉम और बेटी की जोड़ी एक साथ सुपरहिट लगती है. हालांकि अब प्रियंका चोपड़ा दर्शकों को अपना कुकिंग टैलेंट दिखा रही है. उन्हें रेस्टोरेंट में कई सारे नये डिश बनाते देखा जा सकता है.

प्रियंका चोपड़ा ने बनाया खाना

दरअसल न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा का एक रेस्तरां है. पश्चिमी स्पर्श के साथ स्वादिष्ट भारतीय भोजन परोसने वाला सोना नाम का रेस्तरां वहां काफी फेमस है. इस रेस्टोरेंट में लोगों को इंडियन फूड के साथ विदेशी जायका भी मिलता है. अब एक्ट्रेस को अपने रेस्टोरेंट के किचन में देखा गया. यहां पीसी ने रसोइयों के साथ मिलकर स्वादिस्ट खाना बनाया. उन्होंने सबसे पहले बुर्राटा बटर चिकन पिज्जा खाया. अभिनेत्री ने तब शेफ को एवोकैडो भेल बनाने में मदद की और खुलासा किया कि ये उनका पसंदीदा हिस्सा चाट मसाला है. बाद में, उन्होंने अमृतसरी फ्राइड फिश की एक झलक दी और सब कुछ बस स्वादिष्ट लग रहा था. उन्होंने नए और अनोखे व्यंजन परोसने के लिए अपने रेस्टोरेंट की तारीफ भी की.

Also Read: मालती मैरी संग वॉक पर निकली प्रियंका चोपड़ा, न्यूयॉर्क से VIRAL हुई मां-बेटी की खूबसूरत तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई रेस्टोरेंट की झलक

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने रेस्टोरेंट सोना में एक बिग बैश होस्ट किया था. यहां मलाला यूसुफजई, अमेरिकी फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग के साथ जोनस ब्रदर्स को भी स्पॉट किया गया था. एक्ट्रेस ने यहां निक के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट किया. मार्च 2021 में प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाई-एंड रेस्तरां का उद्घाटन किया था. यह न केवल न्यूयॉर्क वासियों के बीच बल्कि बॉलीवुड सितारों के बीच भी बहुत लोकप्रिय बन गया. कई बॉलीवुड सितारे यहां खाना खाने आते हैं और इस प्लेस का मजा लेते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा का अगला बॉलीवुड प्रोजेक्ट जी ले जरा है. वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola