1 साल की हुई प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती, निक जोनस ने बताया कैसे मनाया लाडली का जन्मदिन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का पहला जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया. एक इंटरव्यू में निक ने मालती के पहले बर्थडे पार्टी के बारे में बात की. बता दें कि साल 2022 में सरोगेसी के माध्यम से निक और प्रियंका ने मालती का वेलकम किया था.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस एक साल की हो गई है. नन्ही परी को मॉम-डैड के साथ-साथ पूरी दुनिया का भरपूर प्यार मिला. अब पापा निक ने एक नए इंटरव्यू में मालती के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की डिटेल शेयर की. उन्होंने कहा कि मैंने बड़े धूमधाम के साथ इसे सेलिब्रेट किया, क्योंकि नन्ही प्रिसेंस काफी मुश्किलों के बाद हमारी जिंदगी में आई है.
निक जोनस ने कहा, ”हम जानते हैं कि हमारी बेटी का जब जन्म हुआ था, तब ये दौर काफी मुश्किल भरा था. इस वीकेंड पर उसका बर्थडे था. ऐसे में हमने सब कुछ ग्रैंड किया, जिससे बड़ी होकर वह देख सकें कि उनके मम्मी-पापा ने कितनी खुशी मनाई. बता दें कि मालती जन्म के लगभग 100 दिनों तक अस्पताल में रही थी.
प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में राजस्थान में शादी की थी. उन्होंने जनवरी 2022 में सरोगेसी के माध्यम से अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की. प्रियंका अक्सर अपनी बेटी के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती है, जिसमें मालती का चेहरा तो नहीं दिखता, लेकिन उनका क्यूट अंदाज फैंस को जरूर पसंद आता है. पिछले साल, प्रियंका और निक ने अपने एलए होम से मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अपनी पहली दिवाली की तस्वीरें शेयर की थीं. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.
Also Read: पवन सिंह के साथ भोजपुरी गाने में काम कर चुकी हैं सौंदर्या शर्मा, VIDEO में देखें दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री
प्रियंका जल्द ही प्राइम वीडियो के लिए पैट्रिक मोरन और रूसो ब्रदर्स द्वारा बनाई गई सीरीज सिटाडल में नजर आएंगी. वह सैम ह्यूगन के साथ हॉलीवुड फिल्म लव अगेन में भी अभिनय करेंगी. कैरोलिन हेरफर्थ द्वारा 2016 की जर्मन फिल्म एसएमएस फर डिच पर आधारित, उनकी फिल्म का शीर्षक पहले टेक्स्ट फॉर यू एंड इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










