ePaper

पवन सिंह के साथ भोजपुरी गाने में काम कर चुकी हैं सौंदर्या शर्मा, VIDEO में देखें दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री

Updated at : 13 Jan 2023 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
पवन सिंह के साथ भोजपुरी गाने में काम कर चुकी हैं सौंदर्या शर्मा, VIDEO में देखें दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री

सौंदर्या शर्मा इन-दिनों बिग बॉस के घर में धमाल मचा रही है. उनके हुस्न और ग्लैमरस अदाओं का हर कोई दीवाना है. ऐसे में क्या आपको पता है कि सौंदर्या एक भोजपुरी एल्बम में पवन सिंह संग काम कर चुकी हैं. दोनों स्टार्स का ये गाना काफी ज्यादा वायरल हुआ था.

विज्ञापन

बिग बॉस 16 में वैसे तो सभी कंटेस्टेंट धमाल मचा रहे हैं, लेकिन सौंदर्या शर्मा की बात ही अलग है. उनके हुस्न और ग्लैमरस अदाओं का हर कोई दीवाना है. उनकी और अर्चना की दोस्ती फैंस को काफी ज्यादा पसंद है. दोनों अक्सर एक दूसरे संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते हैं और हर किसी की टांग खीचते रहते हैं. सौंदर्या पेशे से एक डेंटिस्ट है. हालांकि इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनके मिलियन्स में फॉलोवर्स है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सौंदर्या भोजपुरी जगत के पॉवरस्टार पवन सिंह संग भी काम कर चुकी है.

पवन सिंह संग सौंदर्या शर्मा

जैसा कि हम सब जानते हैं कि ग्लोबल ऑडियंस के बीच खूब सुने जाने वाले भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) जो भी सॉन्ग करते हैं, वह सुपरहिट हो जाता है. ऐसे में उन्होंने कुछ महीने पहले ‘तुमसा कोई प्यारा’ गाना किया था. इस गाने ने इंटरनेट पर धमाल मचा दी थी. इस सॉन्ग में बिग बॉस कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा भी नजर आई थी. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया था. गाना अब 100 मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो गया है. जिसके बाद टीम मेंबर्स खुशी से फूले नहीं समा रहे थे. बता दें कि ‘तुमसा कोई प्यारा’ गाना गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म खुद्दार का है.

https://www.instagram.com/p/CksWPFHo7QO/?hl=en

सौंदर्या शर्मा के बारे में

आपको बता दें कि सौंदर्या शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं. पेशे से सौंदर्या एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक डेंटिस्ट भी हैं. उन्होंने अपने पापा की तरह डेंटल में बैचलर कोर्स किया हुआ है. हालांकि इसी दौरान सौंदर्य को लगा कि उन्हें एक्टिंग में ज्यादा इंटरेस्ट है, जिसके बाद वह मुंबई आ गई और मॉडलिंग शुरू कर दी. उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ट्रेनिंग भी ली है. हाल ही में एक्ट्रेस को सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉर्ड में देखा गया था. उन्होंने वेब सीरीज में भी काम किया है. रांची डायरीज में सौंदर्या लीड एक्ट्रेस थी.

Also Read: आदिल संग निकाह के बाद राखी सावंत ने बदला अपना नाम, एक्ट्रेस के भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola