आदिल संग निकाह के बाद राखी सावंत ने बदला अपना नाम, एक्ट्रेस के भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की शादी इन-दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. जहां आदिल शादी से इनकार कर रहा है. वहीं अब एक्ट्रेस के भाई ने बताया कि दोनों का रिश्ता आखिरकार कैसा है.
एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ने हाल ही में सभी को चौंका दिया था, जब उन्होंने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड संग अपनी शादी अनाउंस की. कपल ने बिना किसी को बताये गुपचुप तरीके से शादी रचाई. हालांकि जब दोनों का निकाह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब अभिनेत्री ने अपनी शादी की खबर की पुष्टि की. वायरल तस्वीरों में राखी और आदिल गले में वरमाला पहने और हाथों में मैरिज सर्टिफिकेट लिए नजर आ रही थी. अब खबरे आ रही हैं कि राखी ने निकाह के दौरान अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है.
हाल ही में, राखी के भाई राकेश ने आदिल के साथ अपनी बहन की शादी के बारे में खुलकर बात की. जूम को दिए एक इंटरव्यू में राकेश ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है और कहा कि यह पति-पत्नी के बीच की निजी बात है. उन्होंने यहां तककहा कि अगर राखी ने ऐसा कुछ किया है, तो उन्होंने कदम उठाने से पहले जरूर सोचा होगा.
बता दें कि राखी और आदिल के मैरिज सर्टिफिकेट में दूल्हे को आदिल दुर्रानी और दुल्हन को फातिमा के रूप में सूचीबद्ध किया गया था. प्रमाणपत्रों पर उनकी तस्वीरों के साथ-साथ उनके अंगूठे के निशान और हस्ताक्षर भी थे. विवाह प्रमाण पत्र की तारीख 29 मई, 2022 थी. इसके बाद, कई लोगों का माननाथा कि आदिल के साथ शादी के बाद राखी ने या तो इस्लाम धर्म अपना लिया या अपना अंतिम नाम फातिमा रख लिया है.
Also Read: राखी सावंत को पति आदिल ने शादी के 7 महीने बाद ही दिया धोखा! एक्ट्रेस बोली- वक्त आने पर मिलेगा सबूत…
इससे पहले राखी ने अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्होंने पिछले साल जुलाई में निकाह और कोर्ट मैरिज की थी. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आदिल ने उसे इसके बारे में बताने से मना किया था. इसी वजह से राखी सात महीने तक चुप रही. राखी ने अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की और लिखा, ‘आखिरकार, मैं बहुत खुश हूं और शादी कर ली, मेरा प्यार आपके लिए हमेशा बिना शर्त है आदिल’. एक्ट्रेस को आखिरी बार बिग बॉस मराठी सीजन 4 में देखा गया था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










