‘कल्कि 2898 एडी’ बनी प्रभास की सबसे बड़ी ओपनर, तो प्रभास की ये फिल्म गिरी मुंह के बल

Prabhas Biggest Flop Film: प्रभास ने दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी मजबूर पकड़ बना ली है. पिछले साल सालार जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ से बॉक्सऑफिस के रिकॉर्ड तोड दिए हैं.
Prabhas Biggest Flop Film: साउथ सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर मेथेलॉजिकल फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ हाल ही में सिनेमाघर में दस्तक दे चुकी है, जिसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है. इस फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि की है. फिल्म में प्रभास और दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हसन और दिशा पाटनी नजर आएंगे. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस के सारे मीटर तोड़ दिए हैं और एक नया रिकॉर्ड बनाया है.
कल्कि 2898 एडी 600 करोड़ रुपए के मेगा बजट पर बनी फिल्म है, जो भारतीय सिनेमा और प्रभास की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है. इससे पहले जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर आरआरआर ने पहली सबसे बड़ी ओपनर बन इतिहास रच दिया था. वहीं, दूसरे नंबर पर प्रभास की बाहुबली 2 का नाम शामिल है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी, उनकी सबसे ओपनर फिल्म है तो उनकी सबसे कम कमाई वाली फिल्म कौनसी थी, आइए जानते हैं.
Also Read प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है धूम, पार्ट 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट
प्रभास की सबसे कम कमाई वाली फिल्म कौनसी है?

सुरेश कृष्णा की निर्देशित फिल्म ‘राघवेंद्र’ साल 2003 में आई थी. इस फिल्म में प्रभास और श्वेता अग्रवाल मुख्य किरदार निभा रहे थे. यह फिल्म 3 करोड़ रुपए के बजट पर बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर और दर्शकों पर इस फिल्म का खास जादू चल नही पाया और फिल्म फ्लॉप हो गई थी. इस फिल्म की कहानी राघवेंद्र की है, जिसकी जिंदगी में एक मोड़ तब आता है, जब कुछ क्रूर गुंडे उसकी प्रेमिका की हत्या कर देते हैं. इस घटना के बाद उसके जीवन में सब कुछ बदल जाता है. वह एकांत रहने लगता है. हालांकि, बाद में किसी परिस्थिति की वजह से उसे उन गुंडों से बदला लेना पड़ता है. इसके अलावा प्रभास के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में साल 2012 की रिबेल साल 2022 की फिल्म राधे श्याम और साल 2023 की आदिपुरुष शामिल हैं.
Also Read Prabhas Car Collection: Kalki 2898 AD के स्टार के पास हैं एक से बढ़कर एक कारें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










