OTT Releases This Week: जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, रिलीज होंगी ये धांसू वेब सीरीज-फिल्में
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Jul 2025 2:01 PM
OTT Releases This Week
OTT Releases This Week: एक बार फिर नया हफ्ता आ गया है और इस वीक भी कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जो दर्शकों को स्क्रीन से उठने का मौका नहीं देगा. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव पर एंजॉय किया जा सकता है. लिस्ट में स्पेशल ऑप्स, आप जैसा कोई और बेटर लेट देन सिंगल शामिल है.
OTT Releases This Week: इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है. जिसमें फैंस को एंटरटेनमेंट के साथ जबरदस्त थ्रिलर एक्सपीरियंस करने का मौका मिलेगा. लिस्ट में हिट सीरीज स्पेशल ऑप्स है का दूसरा सीज है. एक और बड़ी रिलीज रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा आप जैसा कोई है, जिसमें आर माधवन और फ़ातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा कई और कंटेंट हैं, जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेंगे.
Special Ops 2 (JioHotstar, July 11)
इसकी कहानी साइबर आतंकवाद के बढ़ते खतरे पर केंद्रित है, जिसमें स्पेशल ऑफिसर नए युग के डिजिटल दुश्मन के खिलाफ टीम का नेतृत्व करता है. स्पेशल ऑप्स 2 में के के मेनन, करण टैकर, विनय पाठक, मुजम्मिल इब्राहिम, सैयामी खेर, मेहर विज, ताहिर राज भसीन और प्रकाश राज प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
Aap Jaisa Koi (Netflix, July 11)
यह रोमांटिक कॉमेडी 40 वर्षीय एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जो परंपराओं के अनुसार जीता है और बेबाकी से जीती है. जब उनकी राहें एक-दूसरे से मिलती हैं, तो उनके जीवन में कोमल प्रेम आ जाता है. आप जैसा कोई में आर माधवन, मधु बोस के रूप में फातिमा सना शेख, आयशा रजा, मनीष चौधरी और नमित दास प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
In Transit (Prime Video, July 13)
यह शो ट्रांसजेंडर और नॉन-बाइनरी लोगों के जीवन के बारे में है, जो भारतीय तरीके से अपने प्यार, पहचान और लिंग की सीमाओं को पार कर रहे हैं. इस सीरीज में रूमी हरीश, अनुभूति बनर्जी, पटरुनी चिदानंद शास्त्री, साहेर नाज, सिद्धार्थ, आर्यन, री, माधुरी सरोदे और टीना शामिल हैं.
Narivetta (SonyLIV, July 11)
मलयालम फिल्म राज्य-स्वीकृत हिंसा की वैश्विक जांच पर केंद्रित है, जो उन शक्ति संरचनाओं की पड़ताल करती है, जो हाशिए पर रहने वाले समुदायों की रक्षा करने के बजाय उन्हें प्रभावित करती हैं. नारिवेटा में टोविनो थॉमस, प्रियंवदा कृष्णन, आर्य सलीम, चेरन, रिनी उदयकुमार, सूरज वेंजारामूडु, कुमार सेतु, प्रणव टेओफिन और शाही कबीर प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
Jaws @ 50: The Definitive Inside Story—July 11 (JioHotstar)
अपनी शुरुआत के पचास साल बाद, डॉक्यूमेंट्री जॉज@50: द डेफिनिटिव इनसाइड स्टोरी उस फिल्म का जश्न मनाती है, जिसने हॉलीवुड में क्रांति ला दी. जॉज@50 स्टीवन स्पीलबर्ग और पीटर बेंचली की कहानी है, जो एक बेस्ट-सेलिंग किताब से लेकर एक महान फिल्म तक के अविश्वसनीय सफर का पता लगाते हैं.
Better Late Than Single – Netflix
नेटफ्लिक्स की नई रियलिटी डेटिंग ड्रामा सिंगल प्रतियोगियों के एक ग्रुप पर आधारित है, जो वास्तविक संबंधों की तलाश में डेटिंग की दुनिया में कदम रखते हैं.
Narivetta – SonyLIV
2003 की मुथंगा घटना से प्रेरित मलयालम फिल्म हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लचीलेपन, राज्य प्राधिकरण की भूमिका और भूमि अधिकारों से जुड़ी जटिलताओं पर प्रकाश डालती है. अनुराज मनोहर की ओर से निर्देशित इस फिल्म में टोविनो थॉमस, सूरज वेंजारामूडु और चेरन मुख्य भूमिका में हैं.
यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की मौत के बाद उनका ये करीबी हुआ बीमार, पति पराग त्यागी बोले- निर्दयी लोग हमारे…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










