मोरक्को के फेमस गोलकीपर यासीन बोनो को डेट करने पर Nora Fatehi ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मेरा दोस्त है

Updated:
विज्ञापन

यासीन बोनो और नोरा फतेही, फोटो- इंस्टाग्राम

नोरा फतेही ने यासीन बोनो संग डेटिंग अफवाहों पर पहली बार रिएक्ट किया. एक्ट्रेस ने फुटबॉलर को अपना अच्छा दोस्त बताया और उनकी गोलकीपिंग स्किल्स की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

नोरा फतेही ने फाइनली मोरक्को के फेमस फुटबॉलर यासीन बोनो के साथ अपनी डेटिंग को लेकर चल रही अफवाहों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि यासीन उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं. नोरा ने उन्हें एक बेहद नेक, डाउन-टू-अर्थ और शानदार इंसान बताया. साथ ही उन्होंने बोनो की गोलकीपिंग स्किल्स की तारीफ की और उन्हें दुनिया के टॉप गोलकीपर्स में से एक बताया.

क्या यासीन बोनो को डेट कर रही हैं नोरा फतेही

द क्रिस फेड शो संग इंटरव्यू में नोरा फतेही से यासीन बोनो संग डेटिंग रूमर्स पर सवाल किया गया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने शरमाते हुए कहा, ''हां, वो मेरे दोस्त हैं. मुझे लगता है कि वो एक शानदार इंसान हैं और सच कहूं तो वो दुनिया के बेहतरीन गोलकीपर्स में से एक हैं, जिस पर मुझे बहुत गर्व है. मैं हमेशा उन्हें सपोर्ट करती हूं.'' जब होस्ट ने कहा कि दोनों साथ में काफी अच्छे लगेंगे, तो नोरा हंस पड़ीं और बोलीं, “ओह सच में?” उन्होंने यह भी बताया कि वह मोरक्को टीम के मैच देखती हैं और बोनो के शानदार सेव्स की फैन हैं.

यासीन की तारीफ में क्या बोली नोरा फतेही

यासीन के स्वभाव के बारे में बात करते हुए नोरा ने उन्हें बेहद “काइंड” और “हंबल” बताया. उन्होंने कहा कि दोनों का मैनेजर एक ही है और वे एक-दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन कुछ महीने पहले ही उनकी अच्छी दोस्ती हुई. एक्ट्रेस ने बताया कि यासीन को सोशल मीडिया और फेम की ज्यादा परवाह नहीं है, बल्कि उनका पूरा फोकस अपने गेम, परफॉर्मेंस और स्टैट्स पर रहता है. उन्होंने उनकी फुटबॉल के प्रति डेडिकेशन की भी तारीफ की. नोरा और मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनो के रिलेशनशिप रूमर्स पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं.

View on Instagram

अचरफ हकीमी संग डेटिंग रूमर्स पर भी बोली नोरा फतेही

अचरफ हकीमी के साथ जुड़ी डेटिंग अफवाहों पर भी नोरा ने बात की. उन्होंने कहा, ''मैं उनसे पहले कभी नहीं मिली थी. हाल ही में कुछ दोस्तों के साथ उनसे मुलाकात हुई थी, बस ‘हाय-हैलो’ हुई. हमारी कभी उस तरह की कोई बॉन्डिंग नहीं रही. पता नहीं ये रूमर्स कहां से शुरू हुए.''

ये भी पढ़ें: Mahindra Thar Roxx Star Edition की मालकिन बनी मलाइका अरोड़ा, जानिये कितनी है कीमत और क्या हैं फीचर्स


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola