नेहा कक्कड़ ने बताया- रियेलिटी शो में क्यों दिखाई जाती हैं कंटेस्टेंट्स की आपबीती कहानियां...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2022 7:13 PM

विज्ञापन

नेहा कक्कड़ को अक्सर रियलिटी शो में रोते हुए देखा जाता है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है. अब एक इंटरव्यू में सिंगर ने कहा कि शो में कंटेस्टेंट्स की कहानियां दिखाना ड्रामा नहीं होता.

विज्ञापन
undefined

नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली हस्तियों में से एक हैं. गायिका ने इंडस्ट्री में अपने लगभग 15 साल के लंबे करियर में कई सिंगिंग रियलिटी शो में जज किया है.

undefined

गायिका को अक्सर रियलिटी शो में रोते हुए देखा जाता है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है. अब एक इंटरव्यू में सिंगर ने कहा कि शो में कंटेस्टेंट्स की कहानियां दिखाना ड्रामा नहीं होता.

undefined

इस बारे में बात करते हुए नेहा कक्कड‍़ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में कहा, ‘मैं इसे ड्रामा नहीं कहूंगी. किसी शो को रोचक बनाने के लिए उसमें ऐसे तत्व शामिल किए गए हैं. सिर्फ गाना और नाच दिखाना उबाऊ हो सकता है, इसलिए हम प्रतियोगियों और उनके परिवारों के जीवन पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं. दर्शक भी उनसे रिलेट करते हैं.

undefined

नेहा कक्कड‍़ ने आगे कहा, जब हम दिखाते हैं कि कैसे एक प्रतियोगी ने चीजों का त्याग करके एक लंबा सफर तय किया है, तो लोग उससे जुड़ते हैं. क्योंकि हर किसी का अपना कोई न कोई होता है जो संघर्ष से गुजरा है और कुछ हासिल किया है. हम सिर्फ शो में दिखा रहे हैं कि हमारे घरों में क्या होता है.”

undefined

रियलिटी शो पर रोने के लिए अक्सर उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों के बारे में उन्होंने कहा, “मैं उन्हें दोष नहीं दे सकती, ऐसे कई लोग हैं जो बिल्कुल भी भावुक नहीं हैं! जो लोग भावुक नहीं हैं, उनके लिए मैं नकली लगूंगी.

undefined

नेहा कक्कड़ ने आगे कहा, लेकिन जो लोग मेरे जैसे संवेदनशील होते हैं, वे मुझे समझेंगे और मुझे रिलेट करेंगे. आजकल बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो दूसरों के दर्द को महसूस कर सकते हैं और जो उनकी मदद करना चाहते हैं. मुझमें वह गुण है और मुझे इसका कोई मलाल नहीं है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola