ePaper

मौनी रॉय ने स्‍टाइलिश ड्रेस में शेयर की ये बोल्‍ड फोटो, फैंस बोले - जन्‍नत से भी खूबसूरत...

Updated at : 10 Oct 2020 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
मौनी रॉय ने स्‍टाइलिश ड्रेस में शेयर की ये बोल्‍ड फोटो, फैंस बोले - जन्‍नत से भी खूबसूरत...

naagin actress mouni roy shares bedroom photo actress bold and glamorous look viral fans says this bud : टीवी और फिल्‍म अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy ) सुर्खियों में बनी रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब नागिन (Naagin) एक्‍ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी कुछ बोल्‍ड (Mouni Roy Bold Photo) तसवीरें शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तसवीरों में मौनी रॉय बेडरूम में पोज देती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Mouni Roy Bold Photo : टीवी और फिल्‍म अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy ) सुर्खियों में बनी रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब नागिन (Naagin) एक्‍ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी कुछ बोल्‍ड (Mouni Roy Bold Photo) तसवीरें शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तसवीरों में मौनी रॉय बेडरूम में पोज देती नजर आ रही हैं. ब्‍लैक एंड व्‍हाइट कलर के स्‍टाइलिश आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनका कातिलाना लुक फैंस को घायल कर गया.

कुछ तसवीरों में वह पूल साइड में पोज देती नजर आ रही हैं. इन तसवीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ जन्‍नत से भी खूबसूरत.’ एक और यूजर ने लिखा,’ क्‍यूट नागिन, आपके सारे सीरियल्‍स देखें हैं मैंने आपकी एक्टिंग शानदार हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ जितनी भी तारीफ करें सब कम है आपके सामने.’ मौनी रॉय ने ओपन हेयर और डार्क कलर की लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है.

https://www.instagram.com/p/CGHYb0RJ32-/

बता दें कि सुपरहिट टीवी सीरियल ‘नागिन’ से घर-घर में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में एंट्री किया था. अब उनकी फिल्म ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फिल्म को लेकर मौनी रॉय काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने फिल्म में पहली बार रॉ एजेंट का काम किया है. इस फिल्‍म में उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया.

https://www.instagram.com/p/CGHX7SNpJZJ/
https://www.instagram.com/p/CGHZj67Jkh6/

गौरतलब है कि मौनी रॉय अपनी डांसिंग स्किल की वजह से जानी जाती हैं. ‘गली-गली…’ से लेकर ‘ओढ़नी…’ तक उनके कई हिट डांस नंबर्स हैं. मौनी अपने डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं. हालांकि वह एक प्रशिक्षित डांसर नहीं है. उनकी मानें, तो डांस के प्रति उनका लगाव ही है, जो वो इतनी सहजता से डांस कर लेती हैं और उसे एन्जॉय करती हैं. मौनी सुरों की भी पक्की हैं, जबकि उन्होंने उसकी भी कोई ट्रेनिंग नहीं ली है, पर अगर उन्हें मौका मिले, तो वह सिंगिंग करने को भी तैयार हैं.

Also Read: अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू संग शादी की तसवीर को लेकर किया खुलासा, कहा- आपने कई शादियों में…

फिलहाल मौनी अभी लंदन में हैं औऱ वहां वह अपनी आने वाली अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं. वर्कफ्रंट की बात की जाए तो मौनी रॉय डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ दिखेंगी. कहा जा रहा है कि फिल्म में मौनी रॉय विलन के किरदार में दिखाई देंगी.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola