ePaper

अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू संग शादी की तसवीर को लेकर किया खुलासा, कहा- आपने कई शादियों में...

Updated at : 10 Oct 2020 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू संग शादी की तसवीर को लेकर किया खुलासा, कहा- आपने कई शादियों में...

anup jalota reveals secret behind his wedding pictures with jasleen matharu know latest update bud : बिग बॉस (Bigg Boss) के एक्‍स कंटेंस्टेंट जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) और भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) एक तसवीर की वजह से फिर सुर्खियों में आ गए हैं. दोनों की एक तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर में अनूप और जसलीन दुल्हा-दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे है.

विज्ञापन

Jasleen Matharu Anup Jalota wedding Photo : बिग बॉस (Bigg Boss) के एक्‍स कंटेंस्टेंट जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) और भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) एक तसवीर की वजह से फिर सुर्खियों में आ गए हैं. दोनों की एक तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर में अनूप और जसलीन दुल्हा-दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे है. इसे देखकर फैंस चौंक गए है और कमेंट कर पूछ रहे है कि क्या सच में उन दोनों ने शादी कर ली है. अब इसपर अनूप जलोटा ने चुप्‍पी तोड़ी है.

अनूप जलोटा ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा, ‘ये तस्वीर फेक नहीं है लेकिन जैसा दिख रहा है, वैसा कुछ भी नहीं है. यह तस्वीरें मेरी और जसलीन की आने वाली फिल्म ‘वो मेरी स्टूडेंट है’ के एक सीन की है. मैं जसलीन का पिता बना हूं और जसलीन की शादी होती है. आपने कई शादियों में देखा होगा कि बेटी की शादी में पिता और बाराती जिस तरह से पगड़ी पहनते हैं मैंने भी वैसी ही पगड़ी पहनी है. यह तसवीर फिल्म के सेट की है. फोटो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.’

https://www.instagram.com/p/CGFejgFMQzn/

अनूप जलोटा ने यह भी कहा कि वह अफवाहों पर ध्यान नहीं देते हैं. उन्‍हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं और क्‍या नहीं. बता दें कि हाल ही में दोनों जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं, जिसका नाम है वो मेरी स्टूडेंट है. इस फिल्म का जसलीन ने फर्स्ट लुक शेयर किया था, जिसमें वह अनूप जलोटा के साथ नजर आई थी.इस तसवीर को पोस्ट करते हुए जसलीन ने लिखा था, ‘हाय, आखिरकार काम शुरू. मेरी अपकमिंग मूवी वो मेरी स्टूडेंट है के लिए शूटिंग.’

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : नायरा की बच्‍ची को खिलौना समझ बाथटब में गिरा देंगे मनीष? आयेगा बड़ा ट्विस्‍ट

गौरतलब है कि जसलीन ने उस दौरान खूब सुर्खियों बटोरीं थीं जब उन्होंने ‘बिग बॉस 12’ में खुद से 37 साल बड़े अनूप जलोटा के साथ विचित्र जोड़ी के रूप में प्रवेश किया था. उन्होंने दावा किया कि शो में प्रवेश करने के पहले तीन साल से अधिक समय से दोनों एकदूसरे के साथ रिश्‍ते में हैं.

हालांकि बिग बॉस से निकलने के बाद दोनों का कुछ और ही बयान सामने आया. दोनों ने रिलेशनशिप वाली बातों को सिरे से खारिज कर दिया. वहीं, अनूप जलोटा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, दोनों के बीच सिर्फ गुरू-शिष्या का रिश्ता है. बॉयफ्रेंड -गर्लफ्रेंड वाली बात सिर्फ सिर्फ बिग बॉस के लिए कही थी. अब इस तसवीर की वजह से दोनों चर्चा में हैं.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola