ePaper

मौनी रॉय ने तसवीर शेयर कर बतायी कैसी है उनकी दुनिया? फैंस बोले- मैम रियल वर्ल्‍ड में रहना सीखो...

Updated at : 11 Sep 2020 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
मौनी रॉय ने तसवीर शेयर कर बतायी कैसी है उनकी दुनिया? फैंस बोले- मैम रियल वर्ल्‍ड में रहना सीखो...

naagin actress mouni roy shares beautiful photo in black dress see actress bold and glamorous look fans says this bud: टीवी और फिल्‍म अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं. अब नागिन (Naagin) एक्‍ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी कुछ बोल्‍ड और खूबसूरत (Mouni Roy Bold Photo) तसवीरें शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

Mouni Roy Bold Photo: टीवी और फिल्‍म अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं. अब नागिन (Naagin) एक्‍ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी कुछ बोल्‍ड और खूबसूरत (Mouni Roy Bold Photo) तसवीरें शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तसवीरों में मौनी रॉय ब्‍लैक आउटफिट में अलग अलग पोज देती नजर आ रही हैं.

मौनी राय ने अपनी तसवीर शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा,’ मुझे वास्तविक दुनिया में नहीं रहना है, मेरा मानना है कि मैं काल्पनिक हूं.’ अभिनेत्री ब्‍लैक शॉर्ट टॉप और मिनी स्‍कर्ट में नजर आ रही हैं. उन्‍होंने ओपन हेयर से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्‍होंने रेड कलर का बैग भी कैरी किया है.

https://www.instagram.com/p/CE_lIRRpg1M/

उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तसवीरों पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ आपको तसवीरों में ही देख रहा हूं.’ एक यूजर ने लिखा,’ डियर मौनी, मुझे पता है कि यह पागल की तरह लगता है कि मैं आपसे अपना प्यार कबूल कर रहा हूं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ तुम बहुत खूबसूरत हो एक परी की तरह.’ उनके कैप्‍शन पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ मैम रियल वर्ल्‍ड में रहना सीखो तब पता लगेगा कि लोग कैसे हैं कैसे नहीं…’

Also Read: इस मॉडल ने साजिद खान पर लगाया शोषण का आरोप, बोलीं- ‘हाउसफुल’ में रोल देने के बहाने रखी थी ऐसी घटिया शर्त

बता दें कि मौनी रॉय अपनी डांसिंग स्किल की वजह से जानी जाती हैं. ‘गली-गली…’ से लेकर ‘ओढ़नी…’ तक उनके कई हिट डांस नंबर्स हैं. मौनी अपने डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं. हालांकि वह एक प्रशिक्षित डांसर नहीं है. उनकी मानें, तो डांस के प्रति उनका लगाव ही है, जो वो इतनी सहजता से डांस कर लेती हैं और उसे एन्जॉय करती हैं. मौनी सुरों की भी पक्की हैं, जबकि उन्होंने उसकी भी कोई ट्रेनिंग नहीं ली है, पर अगर उन्हें मौका मिले, तो वह सिंगिंग करने को भी तैयार हैं.

फिलहाल मौनी अभी लंदन में हैं औऱ वहां वह अपनी आने वाली अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं. वर्कफ्रंट की बात की जाए तो मौनी रॉय डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ दिखेंगी. कहा जा रहा है कि फिल्म में मौनी रॉय विलन के किरदार में दिखाई देंगी.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola