Naagin 7: अंकिता लोखंडे-प्रियंका चाहर चौधरी नहीं बल्कि ये अभिनेत्री बनेंगी नागिन, तेजस्वी को करेंगी रिप्लेस

एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल नागिन 7 को लेकर हर दिन कई तरह की अफवाहे आती रहती हैं. बीते दिनों खबरें आई थी कि अंकिता लोखंडे और अंकित गुप्ता मेन लीड होंगे. हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इसे महज अफवाह बताया. अब ये अभिनेत्री नागिन के किरदार में नजर आ सकती हैं.

नागिन 7 वह शो है, जिसके बारे में बिग बॉस 17 के बाद हर कोई बात कर रहा है. एकता कपूर के सीरियल को लेकर हर दिन कई तरह के अपडेट्स सामने आते हैं. फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि कौन नागिन में मेन लीड की भूमिका निभाएगी.

नागिन सीजन 7 में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री के नाम पर काफी चर्चा है. सबसे पहले खबरें आ रही थी कि प्रियंका चाहर चौधरी, तेजस्वी प्रकाश को रिप्लेस करेंगी.

हालांकि हाल ही में एक्ट्रेस ने तुषार कपूर के साथ एक फिल्म करने की अनाउंसमेंट कर दी. जिसके बाद ये चर्चा होने लगी कि एक्ट्रेस फिल्मों में ही काम करना चाहती है.

प्रियंका के बाहर होने के बाद, यह अफवाह थी कि अंकिता लोखंडे को नागिन 7 में मुख्य भूमिका निभाएंगी. वह तेजस्वी प्रकाश से कार्यभार संभालेंगी.

हालांकि, अंकिता ने नागिन 7 साइन करने की अटकलों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि उनसे नागिन 7 के लिए संपर्क नहीं किया गया है और वह शो नहीं कर रही हैं. इससे पहले, रिपोर्टों में यह भी कहा गया था कि शो में मुख्य भूमिका निभाने के लिए अंकित गुप्ता से संपर्क किया गया है. हालांकि, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं है.
Also Read: Naagin 7: अंकिता लोखंडे ने एकता कपूर के शो में नागिन बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे इस सीरियल में काम…
अंकिता और प्रियंका के वीकेंड ड्रामा का हिस्सा नहीं होने की अफवाहों के बीच, फिल्मी बीट की रिपोर्ट की मानें तो ईशा मालवीय नागिन 7 का हिस्सा बन सकती हैं. हालांकि इसकी भी अभी पुष्टि नहीं हुई है.

ईशा मालवीया ने बिग बॉस 17 में अपने कार्यकाल के दौरान सुर्खियां बटोरीं. अभिषेक कुमार के साथ उनके झगड़े ने कई लोगों का ध्यान खींचा.

बीते दिनों ये रिश्ता क्या कहलाता है में रूही की भूमिका निभाने वाली प्रतीक्षा होनमुखे ने ये इच्छा जाहिर की थी कि वो नागिन 7 का हिस्सा बनना चाहती हैं. जूम टीवी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह एकता कपूर का नागिन सीरियल करना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उनसे कहा है कि वह स्क्रीन पर नागिन के रूप में अच्छी लगेंगी.

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक अभिनेत्री की एक छोटी सी क्लिप दिखाई दे थी, जो वॉयसओवर के साथ अगली नागिन का परिचय देता है. इसमें आवाज कहती है, “आप देखेंगे एक नई नागिन की कहानी. कौन होगी वो नागिनओं की नागिन?”
Also Read: Naagin 7: नागिन बनने के लिए इन अभिनेत्रियों ने चार्ज की भारी-भरकम फीस, अंकिता लोखंडे तोड़ देगी सभी रिकॉर्ड!प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










