Naagin 7: नागिन बनने के लिए इन अभिनेत्रियों ने चार्ज की भारी-भरकम फीस, अंकिता लोखंडे तोड़ देगी सभी रिकॉर्ड!

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग रही है. सीरियल के हर सीजन को फैंस काफी पसंद करते हैं. नागिन 7 जल्द ही ऑनएयर होने वाला है. आईये जानते हैं पिछली अभिनेत्रियों ने नागिन बनने के लिए कितना चार्ज किया था.

विज्ञापन
undefined

एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 7 जल्द ही ऑन एयर होने वाला है. ऐसी अफवाहें हैं कि अंकिता लोखंडे और अंकित गुप्ता मेन लीड होंगे. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस सीरियल के लिए दमदार फीस लेंगी.

विज्ञापन
undefined

नागिन 1 और 2 में मौनी रॉय

मौनी रॉय नागिन के पहले और दूसरे सीजन में नजर आई थीं. कुछ ही समय में उन्होंने अपनी एक्टिंग से खूब ध्यान और प्रसिद्धि बटोरी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी ने इसके लिए प्रति एपिसोड 1-3 लाख तक चार्ज किए थे.

undefined

नागिन 1 में अदा खान

अदा खान को नागिन के कई सीजन में देखा गया था, जिसमें उन्होंने मौनी रॉय के किरदार से बदला लिया था. कथित तौर पर, एक्ट्रेस ने अपने किरदार के लिए 70 हजार से 90 हजार तक चार्ज किया था.

Also Read: Naagin 7: एकता कपूर के शो में अगली नागिन बनेंगी अंकिता लोखंडे, इस हैंडसम हंक के साथ करेंगी रोमांस
undefined

नागिन 3 में सुरभि ज्योति

सुरभि ज्योति नागिन 3 का हिस्सा थीं, जिसे बड़ी सफलता मिली. कथित तौर पर अभिनेत्री ने प्रति एपिसोड 60-80 हजार तक फीस के तौर पर चार्ज किया है.

undefined

नागिन 4 में निया शर्मा

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा नागिन 4 में नजर आई थीं, लेकिन कोविड-19 के कारण शो बंद हो गया. कथित तौर पर, निया ने प्रति एपिसोड 40-60 हजार तक फीस के तौर पर लिया था.

undefined

नागिन 6 में महक चहल

अभिनेत्री महक चहल नागिन 6 का हिस्सा थीं और कथित तौर पर उन्होंने इसके लिए प्रति एपिसोड 1 लाख लिए. उनकी एक्टिंग के फैंस दीवाने थे.

undefined

नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश

बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश नागिन 6 का हिस्सा थीं. एकता कपूर के शो में तेजस्वी को नागिन के रूप में देखकर फैंस काफी खुश हुए थे.कथित तौर पर, उन्होंने प्रति एप��सोड 2 लाख रुपये तक लिए.

undefined

नागिन 5 में सुरभि चंदना

एक्ट्रेस सुरभि चंदना नागिन 5 का हिस्सा थीं और उनके नागिन लुक को सभी ने खूब पसंद किया था. कथित तौर पर अभिनेत्री प्रति एपिसोड 60-80 हजार रुपये चार्ज करती थी.

undefined

नागिन 5 में अनिता हसनंदानी

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी नागिन 5 और 6 में नजर आई थी. उनके किरदार को कई बार पॉजिटिव के साथ-साथ नेगेटिव भी दिखाया गया. कथित तौर पर, उन्होंने प्रति एपिसोड 1 लाख लिए थे.

Also Read: Naagin 7: ये एक्टर निभाएगा नागिन 7 में लीड रोल! लिस्ट में बिग बॉस 17 का ये हैंडसम हंक शामिल
undefined

नागिन 3 में करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना नागिन 3 में नजर आई थीं और एकता कपूर के शो में बिल्कुल धमाकेदार लग रही हैं. कथित तौर पर, उन्होंने प्रति एपिसोड 50-70 हजार चार्ज किए थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola