ePaper

Naagin 5 Spoiler Alert: वीर से बदला लेने के लिए मास्‍टर प्‍लान के साथ तैयार बानी, आयेगा बड़ा ट्विस्‍ट

Updated at : 06 Sep 2020 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
Naagin 5 Spoiler Alert: वीर से बदला लेने के लिए मास्‍टर प्‍लान के साथ तैयार बानी, आयेगा बड़ा ट्विस्‍ट

naagin 5 spoiler alert bani ready her master plan take revenge veer surbhi chandna taandav video upcoming episode bud: चर्चित टीवी सीरीयल नागिन 5 (Naagin 5) में एक बड़े ट्विस्‍ट के लिए तैयार है. जय, बानी और वीर की ट्रायंगल लव स्‍टोरी एक चौंकानेवाला मोड़ आनेवाला है. जय और बानी अच्छे दोस्त बन जाते हैं. जबकि वीर बानी के करीब आने का मौका ढूंढ़ रहा है. जय, बानी और वीर की मंजिल एकदूसरे से कहीं न कहीं जुड़ी हुई है. बानी के सामने सच्‍चाई का खुलासा हो गया है.

विज्ञापन

Naagin 5 Spoiler Alert: चर्चित टीवी सीरीयल नागिन 5 (Naagin 5) में एक बड़े ट्विस्‍ट के लिए तैयार है. जय, बानी और वीर की ट्रायंगल लव स्‍टोरी एक चौंकानेवाला मोड़ आनेवाला है. जय और बानी अच्छे दोस्त बन जाते हैं. जबकि वीर बानी के करीब आने का मौका ढूंढ़ रहा है. जय, बानी और वीर की मंजिल एकदूसरे से कहीं न कहीं जुड़ी हुई है. बानी के सामने सच्‍चाई का खुलासा हो गया है.

अब बानी, वीर को एक अच्छा सबक सिखाने के लिए अपने प्‍लान के साथ तैयार है, जो उसका सबसे बड़ा दुश्मन है. आनेवाले एपिसोड में अप देखेंगे कि जय और बानी, वीर और उसके परिवार से बदला लेने के लिए हाथ मिलायेंगे. जबकि अतीत अभी भी जय, बानी और वीर से कहीं छिपा हुआ है, यह देखना दिलचस्प होगा कि बानी, वीर से कैसे अपना बदला लेती हैं.

बानी का किरदार सुरिभ चंदना निभा रही हैं. हाल ही में शो में उनकी इंट्री हुई है. आनेवाले एपिसोड में सुरभि चंदना ताडंव करती नजर आयेंगी. इसका एक शूटिंग वीडियो अभिनेत्री ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए सुरभि ने कैप्‍शन में जानकारी दी कि पहली बार वह स्‍‍क्रीन पर तांडव करती नजर आ रही हैं. जिसपर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CEyJxmRnI8L/

हाल ही में इस शो का हिस्‍सा बनने को लेकर प्रभात खबर से खास बातचीत में सुरभि चंदना ने कहा था,’ सच कहूं तो मैं शुरुआत में तैयार नहीं थी. मुझे फ़ोन आया कि नागिन की कास्टिंग चल रही है. मैंने उन्हें कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं तैयार हूं. मैंने सोचा था कि संजीवनी के बाद ओटीटी पर कुछ करूँगी. वेब सीरीज के लिए बाकी लोगों के साथ बातचीत चल रही थी लेकिन शायद नागिन मेरी किस्मत में था. मुझे कुछ दिन बाद फिर नागिन की टीम का फ़ोन आया कि इस बार कांसेप्ट अलग है कहानी भी अलग होगी. आप फिट बैठोगे. एक बार कहानी तो सुनो आप. शायद अच्छी लगे.

Also Read: Naagin 5: सुरभि चंदना का ‘नागिन’ लुक के लिए ऐसे होता है मेकअप, VIDEO आया सामने

गौरतलब है कि ‘इश्‍कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. बता दें कि सुरभि एक ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर भी हैं और अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो वह दिल्ली की एक पंजाबी फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं. एक्टिंग में करियर शुरू करने से पहले वह कैमरे के पीछे भी काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने स्टडीज में मार्किटिंग में एमबीए किया है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola