ePaper

Naagin 5: सुरभि चंदना का 'नागिन' लुक के लिए ऐसे होता है मेकअप, VIDEO आया सामने

Updated at : 31 Aug 2020 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
Naagin 5: सुरभि चंदना का 'नागिन' लुक के लिए ऐसे होता है मेकअप, VIDEO आया सामने

naagin 5 this is how makeup is done for surbhi chandna naagin look video viral fans says this bud: अभिनेत्री सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) सुपरनैचुरल सीरीयल 'नागिन 5' (Naagin 5) में नजर आ रही हैं. शो से हिना खान के किरदार का ट्रैक खत्म हुआ है और सुरभि चंदना ने इंट्री ली है. 'नागिन 5' में सुरभि चंदना (Surbhi Chandna Naagin Video) इच्छाधारी नागिन बानी का किरदार निभा रही हैं.

विज्ञापन

Surbhi Chandna Naagin Video: अभिनेत्री सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) सुपरनैचुरल सीरीयल ‘नागिन 5’ (Naagin 5) में नजर आ रही हैं. शो से हिना खान के किरदार का ट्रैक खत्म हुआ है और सुरभि चंदना ने इंट्री ली है. ‘नागिन 5’ में सुरभि चंदना (Surbhi Chandna Naagin Video) इच्छाधारी नागिन बानी का किरदार निभा रही हैं. अब सुरभि का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनका मेकअप किया जा रहा है.

कलर्स के ऑफिशियल इंस्‍टा पेज पर इस वीडियो को साझा किया गया है और बताया गया कि नागिन लुक के लिए सुरभि का मेकअप कैसे किया जाता है. यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरभि रेड कलर के आउटफिट में बैठी हैं और मेकअप आर्टिस्‍ट उनका मेकअप करते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CEhFE4wKSeW/

हाल ही में इस शो का हिस्‍सा बनने को लेकर प्रभात खबर से खास बातचीत में सुरभि चंदना ने कहा था,’ सच कहूं तो मैं शुरुआत में तैयार नहीं थी. मुझे फ़ोन आया कि नागिन की कास्टिंग चल रही है. मैंने उन्हें कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं तैयार हूं. मैंने सोचा था कि संजीवनी के बाद ओटीटी पर कुछ करूँगी. वेब सीरीज के लिए बाकी लोगों के साथ बातचीत चल रही थी लेकिन शायद नागिन मेरी किस्मत में था. मुझे कुछ दिन बाद फिर नागिन की टीम का फ़ोन आया कि इस बार कांसेप्ट अलग है कहानी भी अलग होगी. आप फिट बैठोगे. एक बार कहानी तो सुनो आप. शायद अच्छी लगे.

Also Read: Exclusive: नागिन का हिस्‍सा बनने के लिए तैयार नहीं थी सुरभि चंदना, खुद किया खुलासा

गौरतलब है कि ‘इश्‍कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था.

बता दें कि सुरभि एक ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर भी हैं और अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो वह दिल्ली की एक पंजाबी फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं. एक्टिंग में करियर शुरू करने से पहले वह कैमरे के पीछे भी काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने स्टडीज में मार्किटिंग में एमबीए किया है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola