ePaper

मौनी रॉय ने शेयर की ये खूबसूरत तसवीर, फैंस बोले- बंगाल की एक ही लड़की...

Updated at : 16 Sep 2020 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
मौनी रॉय ने शेयर की ये खूबसूरत तसवीर, फैंस बोले- बंगाल की एक ही लड़की...

mouni roy from naagin show share bold photo actress hot and glamorous look fans says this bud: टीवी और फिल्‍म अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) अक्‍सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब नागिन (Naagin) एक्‍ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी कुछ बोल्‍ड (Mouni Roy Bold Photo) तसवीरें शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तसवीरों में मौनी रॉय अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Mouni Roy Bold Photo: टीवी और फिल्‍म अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) अक्‍सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब नागिन (Naagin) एक्‍ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी कुछ बोल्‍ड (Mouni Roy Bold Photo) तसवीरें शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तसवीरों में मौनी रॉय अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं. वह ओपन हेयर और बन हेयरस्‍टाइल में दिलकश पोज देती नजर आ रही हैं.

उन्‍होंने अपनी तसवीर के साथ खूबसूरत कैप्‍शन भी शेयर किया है. मौनी लुक का यह ग्‍लैमरस लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ हाय गर्मी.’ एक और यूजर ने लिखा,’ नागिन ऑन फायर.’ एक यूजर ने लिखा,’ बंगाल की एक ही लड़की पसंद है मुझे और वो आप हो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ और कितनी स्लिम होंगी आप.’ इन तसवीरों में मौनी रॉय पहले से ज्‍यादा स्लिम नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CFL_kwcJhQe/

इससे पहले मौनी रॉय ने पूल साइड की तसवीर साझा की थी. मौनी रॉय ने कैप्‍शन में लिखा था,’ हंसी, खाना और किताबें… सब कुछ है.’ एक तसवीर में मौनी हाथ में किताब लिये पोज देती नजर आई थीं. वहीं एक और किताब में वह साइकिल में पोज देती दिखी थीं. उन्‍होंने ओपन हेयर, स्‍टाइलिश आउटफिट अैर गॉगल्‍स से अपने लुक को कंप्‍लीट किया था.

https://www.instagram.com/p/CE04yawpmu9/

बता दें कि मौनी रॉय अपनी डांसिंग स्किल की वजह से जानी जाती हैं. ‘गली-गली…’ से लेकर ‘ओढ़नी…’ तक उनके कई हिट डांस नंबर्स हैं. मौनी अपने डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं. हालांकि वह एक प्रशिक्षित डांसर नहीं है. उनकी मानें, तो डांस के प्रति उनका लगाव ही है, जो वो इतनी सहजता से डांस कर लेती हैं और उसे एन्जॉय करती हैं. मौनी सुरों की भी पक्की हैं, जबकि उन्होंने उसकी भी कोई ट्रेनिंग नहीं ली है, पर अगर उन्हें मौका मिले, तो वह सिंगिंग करने को भी तैयार हैं.

Also Read: Laxmmi Bomb Release Date: दीपावली पर लक्ष्मी के साथ आएगी धमाकेदार बॉम्ब, अक्षय कुमार ने बताया कब रिलीज होगी फिल्‍म

फिलहाल मौनी अभी लंदन में हैं औऱ वहां वह अपनी आने वाली अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं. वर्कफ्रंट की बात की जाए तो मौनी रॉय डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ दिखेंगी. कहा जा रहा है कि फिल्म में मौनी रॉय विलन के किरदार में दिखाई देंगी.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola