Most Liked TV Shows: तारक मेहता का उल्टा चश्मा-अनुपमा का दबदबा जारी, ‘गुम है किसी के प्यार में’ की रेटिंग गिरी

Most Liked TV Shows: ऑरमैक्स मीडिया की रेटिंग सामने आ गई है. इस बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने बाजी मारते हुए टॉप 1 में अपनी जगह बनाई है. वहीं रूपाली गांगुली का अनुपमा दूसरे नंबर पर है.
Most Likes TV Shows List: ऑरमैक्स मीडिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी शो की लिस्ट सामने आ गई है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा, अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है ने टॉप 3 में अपनी जगह बना ली है. जी हां ऑरमैक्स मीडिया के सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले टीवी शो की सूची में इस हफ्ते तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे ऊपर है. शो में इन-दिनों टप्पू सेना के करियर की बात चल रही है. वहीं उन्होंने गेमिंग, एनिमेशन में आगे बढ़ने का फैसला किया है. ऐसे में ये ट्रैक शायद दर्शकों को पसंद आ रहा है.
रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा दूसरे नंबर पर है. हालांकि, इन-दिनों फैंस चिंतित हैं कि क्या सचमुच अनुज-अनुपमा को तलाक दे देगा, या फिर दोनों के बीच सुलह होगी.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं. टीवी शो तीसरे स्थान पर है. अभिनव के प्रवेश के कारण पिछले कुछ हफ्तों में इसमें भारी उछाल देखा गया है.
चौथे नंबर पर द कपिल शर्मा शो है. पिछले काफी समय से कपिल की कॉमेडी लोगों को गुदगुदाती आ रही है. हाल ही के एपिसोड में भुवन बम और एमसी स्टेन जैसे सेलेब्स को देखा गया था.
गुम रहे हैं किसी के प्यार में इस हफ्ते थोड़ी गिरावट देखी गई है. पिछले हफ्ते पांचवें स्थान से गिरकर इस हफ्ते छठे स्थान पर आ गया है. इसमें सई और विराट की रोमाटिंक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.
एकता कपूर द्वारा निर्मित तेजस्वी प्रकाश स्टारर नागिन 6 सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी शो की सूची में सातवें स्थान पर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही सीरियल ऑफएयर होने वाला है.
Also Read: Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा से तलाक लेगा अनुज, शाह हाउस में वनराज संग रहने को मजबूर हो जाएगी अनु
उडारियां ने सूची में वापसी की है. यह शो पिछले हफ्ते सूची में नहीं था, लेकिन ऐसा लगता है कि इसने दर्शकों की दिलचस्पी को बढ़ा दिया है.
राधा मोहन नया शो है, लेकिन यह पहले से ही सभी का पसंदीदा बन गया है. यह इस सप्ताह सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले टीवी शो की सूची में नौवें स्थान पर है. इसमें राधा और मोहन की लवस्टोरी दर्शक को दिल्चस्प लग रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










