ePaper

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा से तलाक लेगा अनुज, शाह हाउस में वनराज संग रहने को मजबूर हो जाएगी अनु

Updated at : 23 Mar 2023 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा से तलाक लेगा अनुज, शाह हाउस में वनराज संग रहने को मजबूर हो जाएगी अनु

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में काफी बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. जी हां जहां छोटी अनु जब अनुज को छोड़कर माया के पास रहने के लिए चली जाती है, जिसके बाद अनुज अनुपमा से तलाक मांगता है. अब अनु फिर से शाह हाउस चली जाएगी और अपने बच्चों के पास रहेगी.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा दिनों-दिन मजेदार होता जा रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में कई ट्विस्ट एंड टर्न आने वाले हैं. जहां अनुपमा अपने जीवन के पहले चरण में एक बार फिर वापस आ गई हैं. वह एक बार फिर वहीं खड़ी है, जहां से उसने छोड़ा था, लेकिन इस बार, यह वनराज के चलते नहीं बल्कि अनुज की वजह से हुआ है. अनुज, जो अपनी बेटी छोटी अनु के दूर जाने के पूरी तरह टूट चुका है. अब वह पूरी तरह वनराज जैसा बन गया है.

अनुपमा से तलाक मांगेगा अनुज

अनुज के लगता है कि उसकी बेटी का अनुपमा ख्याल नहीं रख पा रही थी, जिसकी वजह से वह चली गई है. अब अनुज ने आखिरकार अनुपमा से अलग होने के लिए कहा है, और यह अनुपमा के जीवन का सबसे खराब समय में से एक है. ये बात सुनकर अनु एक बार फिर टूट जाती है और वह अनुज को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन कुछ सफल नहीं होता है. अनुज, जो अनुपमा से बेहद प्यार करता था, उसकी आंखों में कभी आंसु नहीं देख पाता था. अब अपनी बेटी के जाने का दोषी अनुपमा को ही ठहरा रहा है. अनुज को ऑनस्क्रीन ऐसे देखकर दर्शक भी काफी गुस्सा है.

क्या करेगी अब अनुपमा

अनुपमा, बीच राह पर खड़ी हो गई है, उसे ये समझ नहीं आ रहा है कि क्या वो अनुज के पास ही वापस जाए, या फिर शाह हाउस में वनराज, काव्या, और बा और बापूजी सहित अपने बच्चों के साथ रहना शुरू करे. दर्शक ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या वह इस बार फिर से अपना स्वाभिमान लेकर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर देगी. अनुज के अचानक बदलने से अनुपमा का जीवन बर्बाद से हो गया है, वह फ्लैशबैक में जा रही है, जब अनुज उसके लिए सबकुछ करने को तैयार था. खैर अनुपमा-अनुज का रिश्ता टूटता है या नहीं. बीच में क्या ट्विस्ट आने वाला है, ये तो आवे वाले एपिसोड को देखकर ही पता चलेगा.

Also Read: Sunny Deol को देखकर बुरी तरह कांपने लगी थी प्रियंका चोपड़ा, कहा -कभी नहीं सोचा…ऐसा था गदर 2 एक्टर का रिएक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola