Live Updates

Mirzapur 2 Trailer Live Updates : ‘स्वीटी का उधार है हम पर…’, आ गया ‘मिर्जापुर-2’ जबरदस्त ट्रेलर, आप भी देखिए VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Pankaj Tripathi Ali Fazal Shweta Tripathi web series Mirzapur 2 Trailer Live Updates : अमेजम प्राइम के सुपरहिट वेब सीरिज मिर्जापुर सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे है. ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेड़ करने लगा. ट्रेलर में पकंज त्रिपाठी यानी कालीन भैया, अली फजल यानी गुड्डू पंडित और दिव्येंदु शर्मा यानी मुन्ना भैया का दमदार लुक देखने मिल रहा है. ‘मिर्ज़ापुर 2’ 23 अक्टूबर को स्ट्रीम होने वाली है. इस सीजन में तीन नए चेहरों की इंट्री हो रही है, जिसमें विजय वर्मा, प्रियांशु पुल्ली और ईशा तलवार शामिल है. बताे दें कि मिर्जापुर के सीजन 1 में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, विक्रांत मैसी, श्र‍िया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, हर्ष शेखर गौड़, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग मुख्य किरदार में थे. ट्रेलर से जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे साथ बनें रहे…

विज्ञापन

फरहान अख्तर के बैनर तले बनी है मिर्जापुर सीरीज

मिर्जापुर का निर्देशन गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई द्वारा किया गया है, जिसे पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है. एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के तहत फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा निर्माण किया गया है.

डिम्पी पंडित का है मिर्जापुर से खास कनेक्शन

मिर्जापुर 2 अक्टूबर महीने की 23 तारीख को रिलीज को तैयार है. इस सीरीज के अहम पात्रों में से एक डिम्पी पंडित का किरदार भी है. जो गुड्डू और मुन्ना की बहन हैं. इस किरदार को अभिनेत्री हर्षिता गौर निभा रही हैं. बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि मिर्जापुर सीरीज की इस अभिनेत्री का असल में कनेक्शन उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर से हैं और असल ज़िन्दगी में भी उनके परिवार ने दहशत को झेला है.

मिर्जापुर 2 पर बनने लगे मीम्स

मिर्जापुर 2 का ट्रेलर आते ही इसपर मीम्स फिर से बनने शुरु हो गए. सोशल मीडिया पर छाए ये मीम्स आप भी देखिए…

अली फजल की गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा ने शेयर किया ये खास पोस्ट

पकंज त्रिपाठी ने कालीन भैया से जुड़ा ये किस्सा बताया

पकंज त्रिपाठी ने मिर्जापुर 2 के ट्रेलर लॉन्च के समय बताया कि, मुझे एयरपोर्ट पर लोग कालीन भैया के नाम से ही बुलाते हैं लगता है कि बोर्डिंग पास उसी नाम से लोग ना बना दे. बताना पड़ता है कि भाई मेरा नाम कालीन भैया नहीं है’.

नये कलाकारों की इंट्री

मिर्ज़ापुर 2 सीज़न में इन नये कलाकारों की इंट्री हो रही है, जिसमें विजय वर्मा, प्रियांशु पेनयुली और ईशा तलवार शामिल है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola