Mannat Har Khushi Paane Ki: जॉब के पहले दिन मन्नत को परेशान करने का जाल बुन रही ऐश्वर्या, क्या विक्रांत बनेगा उसका सपोर्ट सिस्टम

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Jan 2025 10:07 AM

विज्ञापन

Mannat Har Khushi Paane Ki

Mannat Har Khushi Paane Ki: सीरियल मन्नत हर खुशी पाने का लेटेस्ट एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि मन्नत के लिए ऐश्वर्या नया जाल बुनेगी, ताकि वह परेशान हो कर जॉब ना करें. हालांकि विक्रांत उसकी मदद करेगा.

विज्ञापन

Mannat Har Khushi Paane Ki: कलर्स का नया सीरियल मन्नत हर खुशी पाने की इन दिनों चर्चा में है. शो में लीड रोल गुम है किसी के प्यार फेम आयशा सिंह निभा रही है. शो में आयशा के अलावा मोना वासु और अदनान खान हैं. शो में दिखाया जा रहा है कि मन्नत को रेस्तरां मेजबानी में काफी मुश्किलों बाद जॉब मिल जाती है. मन्नत वहां नौकरी करने के लिए काफी उत्साहित रहती है. हालांकि उसकी मां श्रुति और ऐश्वर्या नहीं चाहते कि वह मेजबानी में जॉब करें. श्रुति जानबूझकर विक्रांत को मेल में जवाब देते हैं कि मन्नत ये जॉब नहीं कर सकती. हालांकि मन्नत सही वक्त पर अपनी मां को वह मेल करने से रोक देती है.

विक्रांत इस सोच में पड़ा

मन्नत हर खुशी पाने की के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विक्रांत, मन्नत का साथ देने और उसके खिलाफ हो रहे साजिश को पर्दाफाश करने का सोचता है. हालांकि जब उसे किचन में मन्नत का लिखा हुआ थैंक्यू नोट मिलता है, तब वह उसके बारे में सोचने लगता है. विक्रांत को लगता है कि वह बहुत बच्ची जैसी है. तभी उसे मन्नत की ओर से भेजा गया मेल मिलता है, जिसमें लिखा होता है कि वह जॉब नहीं कर सकती. तभी अचानक मेल डिलीट हो जाता है. विक्रांत सोच में पड़ जाता है. उसे समझ नहीं आता कि आखिर हो क्या रहा है. दूसरी तरफ वह मेल ऐश्वर्या के पास भी पहुंच जाता है, लेकिन उसका फोन हैंग हो जाता है और वह नहीं पढ़ पाती.

मन्नत को परेशान करने के लिए ऐश्वर्या बुन रही जाल

ऐश्वर्या, मेजबानी में मन्नत को परेशान करने का प्लान करती है. वह मेज़बानी में मन्नत के पहले दिन को एक बुरे सपने की तरह बनाने की साजिश रचती है.हालांकि मन्नत मन में ठान लेती है कि वह किसी भी हाल में मेजबानी में जॉब करेगी और उस पैसे से अपनी मां का इलाज कराएगी. दूसरी तरफ मन्नत, व्रिकांत का इंस्टाग्राम प्रोफाइल चेक करती रहती है और गलती से उसे रिक्वेस्ट भेज देती है. वह जल्दी से रिक्वेस्ट को डिलीट करती है. हालांकि उसका मैसेज विक्रांत के पास चला जाता है. वह उसे टेक्सट मैसेज करता है कि क्या वह ठीक है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम सई ने अपने नये शो को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मन्नत की स्टोरी सुनकर…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola