'राणा जी 2.0' पर आया ममता कुलकर्णी का रिएक्शन: बोलीं - 'लास्ट मिनट में बदल दी गई थी कोरियोग्राफी, माहिरा अच्छी हैं पर असली तो असली है'

'राणा जी 2.0' पर आया ममता कुलकर्णी का रिएक्शन , फोटो इंस्टाग्राम
फिल्म 'करण अर्जुन' के आईकॉनिक सॉन्ग 'मुझको राणा जी माफ करना' के नए वर्जन 'राणा जी 2.0' पर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने माहिरा शर्मा के काम की तारीफ करते हुए कहा कि ओरिजिनल गाने की बात ही अलग है. इसके साथ ही ममता ने बॉलीवुड में अपने कमबैक और 90 के दशक की शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए.
Mamta Kulkarni Rana Ji 2.0: फिल्म करण अर्जुन का मशहूर गाना 'मुझको राणा जी माफ करना' को रिलीज हुए तीन दशक से ज्यादा हो चुके हैं. अब यह गाना नए अंदाज में राणा जी 2.0 नाम से वापस आया है. यह गाना भले ही रीमेक के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचा है, लेकिन ओरिजिनल गाना आज भी लोगों का पसंदीदा है. अब इस गाने के रीमेक को लेकर ममता कुलकर्णी ने अपनी प्रतिक्रिया रखीं हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें माहिरा शर्मा का परफॉर्मेंस अच्छा लगा, लेकिन ओरिजिनल गाने की बात ही अलग है और वह हमेशा याद रखा जाएगा.
What Mamta Kulkarni Said: क्या कहा ममता कुलकर्णी ने
एक्ट्रेस और साध्वी ममता कुलकर्णी से 'वैरायटी इंडिया' से बातचीत के दौरान जब पूछा गया की उन्हें यह नया राणा जी 2.0 कैसा लग रहा तो बताया की
“उन्होंने (माहिरा) अच्छा काम किया है. यह गाना पहले घाघरा-चोली और भारतीय डांस स्टाइल पर आधारित था, लेकिन नए वर्जन में इसे वेस्टर्न स्टाइल और वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ पेश किया गया है. इसलिए यह अलग लगता है. हालांकि, पुराना गाना लोगों के दिल और दिमाग में पहले से बसा हुआ है, इसलिए वही सबसे पहले याद आता है."
उन्होंने बताया कि ओरिजिनल गाने की शूटिंग से पहले कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने दो-तीन दिन की रिहर्सल रखी थी. लेकिन उन्होंने पहले ही दिन सभी डांस स्टेप्स सीख लिए थे. हालांकि, शूटिंग वाले दिन उन्हें हैरानी हुई क्योंकि गाने की कोरियोग्राफी बदल दी गई थी.
ममता ने कहा, "मैंने चिन्नी प्रकाश जी से पूछा कि स्टेप्स क्यों बदले गए. मुझे समझ नहीं आया कि फिर रिहर्सल का क्या फायदा था. लेकिन वह बहुत अच्छे कोरियोग्राफर थे और हमने तय समय पर गाने की शूटिंग पूरी कर ली."
">Rana Ji Muje Maaf Karna | Rana Ji 2.0 New Song | #shorts #ranaji #ranaji2 pic.twitter.com/dns777fFHE
— Narpat vaishnav (@NarpatVais14678) July 29, 2026
Mamta Kulkarni Praises Rakesh Roshan: ममता ने की राकेश रोशन की तारीफ
ममता ने इंटरव्यू के दौरान फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन की भी तारीफ की. ममता ने कहा कि 'जय मां काली' गाने की शूटिंग आसान नहीं थी क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में डांसर शामिल थे. इतने बड़े कलाकारों और डांसर्स के साथ फिल्म को अच्छी तरह पूरा करने का श्रेय राकेश रोशन को जाता है. उन्होंने कहा कि 'करण अर्जुन' सुपरहिट रही और 'जय मां काली', 'भांगड़ा पा ले' और 'एक मुंडा मेरी उम्र दा' जैसे सभी गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया.
Mamta Kulkarni on Bollywood Comeback: फिल्म में कमबैक के बारे में की बात
एक्टर ने बताया कि उन्हें अब भी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कोई ऐसी स्क्रिप्ट मिलती है जो उन्हें सच में पसंद आए और उत्साहित करे, तो वह फिर से एक्टिंग करने के लिए तैयार हैं. हालांकि, उनका कहना है कि समय के साथ उनकी सोच बदल गई है और अब वह किसी भी प्रोजेक्ट को चुनने से पहले अच्छी तरह विचार करती हैं. उन्होंने कहा,
"मुझे एक्टिंग के ऑफर मिल रहे हैं. अगर कोई ऐसी स्क्रिप्ट मिले जिसे करने का मन हो, तो मैं जरूर काम करूंगी. लेकिन अब मैं 'मुझको राणाजी माफ करना' जैसे गाने नहीं कर पाऊंगी. अब मेरी सोच पहले से काफी बदल गई है और मैं आध्यात्मिक रूप से भी काफी जागरूक हो गई हूं."
Will Focus on Lyrics of Any Songs - Mamta: अब गाने के बोल पर ज्यादा ध्यान दूंगी
ममता ने आगे कहा कि 1990 के दशक में उनका पूरा ध्यान सिर्फ डांस स्टेप्स को सही तरीके से करने पर होता था. उस समय वह गानों के बोल पर ज्यादा ध्यान नहीं देती थीं. उन्होंने कहा, "अब मैं डांस के साथ-साथ गानों के शब्दों और उनके मतलब पर भी ध्यान देती हूं. पहले ऐसा नहीं था, क्योंकि उस वक्त मेरा पूरा फोकस सिर्फ डांस पर रहता था। मैं तब युवा थी और इतनी समझ नहीं थी.
About Rana Ji 2.0 Song: राणा जी 2.0 के बारे में
'राणा जी 2.0' (Rana Ji 2.0) टिप्स (Tips) म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुआ एक नया म्यूजिक वीडियो है. जिसमें बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा नजर आ रही हैं, जबकि इसका कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है. यह गाना 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'करण अर्जुन' के आइकॉनिक सॉन्ग 'मुझको राणा जी माफ करना' का मॉडर्न रीमेक (रीक्रिएशन) है.
इस 2.0 वर्जन का म्यूजिक तनिष्क बागची ने रीकंपोज किया है, जबकि मूल गायिकाएं - अलका याज्ञनिक और इला अरुण - की ही आवाज को रिटेन किया गया है। हालांकि, रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस रीमेक को काफी मिली-जुली और आलोचनात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हैं - कई यूजर्स ममता कुलकर्णी के ओरिजिनल चार्म, डांस एक्सप्रेशंस और 90s के कल्ट फ्लेवर की तुलना करते हुए रीमेक ट्रेंड पर सवाल उठा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : साध्वी का रूप छोड़ गोवा चलीं ममता कुलकर्णी, हैरान हुए फैंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










