ePaper

Malaika Arora ब्लू शिमरी ड्रेस और रेड बोल्ड लिपिस्टक में दिखी बेहद हसीन, फैंस बोले- किलर ब्यूटी

Updated at : 03 Dec 2021 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
Malaika Arora ब्लू शिमरी ड्रेस और रेड बोल्ड लिपिस्टक में दिखी बेहद हसीन, फैंस बोले- किलर ब्यूटी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपनी ग्लैमरस तसवीरें शेयर करती रहती है. वहीं फैंस उनकी फोटोज को काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर से अपनी सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर आग लगा दी हैं. इस तसवीरों में उनकी दिलकश अदाए देखने को मिल रही हैं. फैंस उनकी इस अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

undefined

फोटोज में मलाइका ने ब्लू शिमरी कलर की ड्रेस पहनी हुई है. उनकी यह ड्रेस मशहूर डिजायनर Nedret Taciroglu की ओर से डिजाइन की गई हैं. इसके साथ ही उन्होंने रेड बोल्ड लिपस्टिक लगाई हैं. वहीं बाल कर्ल में खुले रखे हैं.

undefined

मलाइका ने इसके साथ ही काफी आकर्षक डाइमंड ज्वैलरी पहने है, जो उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही है. फैंस उनकी फोटोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. उनके फोटोज को अब तक 78 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

undefined

एक फैन ने कमेंट कर लिखा, ‘आपकी अदाएं कातिलाना है’. वहीं दूसरे एक फैन ने लिखा ’41 की उम्र में भी इतनी खूबसूरती…छा गई आप..बहुत ग्रार्जियस लग रही हैं’. एक अन्य फैन ने लिखा, ‘किलर ब्यूटी…कमाल के लुक्स हैं.’

undefined

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है. दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं. दोनों अक्सर मूवी डेट और डिनर पर जाते स्पॉट किए जाते हैं. इन-दिनों दोनों कैमरों से दूर मालदीव के पटीना आइलैंड पर मलाइका और अर्जुन सुकून के पल बिता रहे हैं.

undefined

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की हाल में ही दोनों की ब्रेकअप की खबरें खूब जोरों पर थीं. खबरें थी कि दोनों के बीच में बातचीत तक बंद है. दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं. ना ही काफी समय से वह एक साथ स्पॉट किए गए थे, लेकिन सबी अफवाहों पर विराम लगाते हुए एक साथ मालदीव में टाइम स्पेंड करते इस जोड़े को देखा गया. फिलहाल दोनों मालदीव में समंदर किनारे रोमांटिक समय बिता रहे हैं. मलाइका रिएलिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर में दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola