इस स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा फहराएं और पॉपकॉर्न लेकर थियेटर्स में एंजॉय करें ये 3 फिल्में
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Aug 2024 1:07 PM
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर कोई सुबह उठकर सबसे पहले झंडा फहराता है और बाद में अपनी छुट्टी को एंजॉय करने के लिए फैंमिली संग कई प्लानिंग करता है. अगर आप भी अपनी छुट्टी को एंटरटेनिंग बनाना चाहते हैं, तो इन नई रिलीज फिल्मों का मजा ले सकते हैं.
भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है. इस दिन हर किसी की छुट्टी होती है. ऐसे में सभी लोग सबसे पहले उठकर तो झंडा फहराते हैं और देश का मान बढ़ाते हैं. बाद में जलेबी खाते हुए ये सोचते हैं कि पूरा दिन कैसे बिताया जाये. जहां कई फैमिली बाहर घूमने चले जाते हैं. अगर आप ये डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं कि 15 अगस्त को कैसे एंटरटेनिंग बनाएं, तो थियेटर्स में इस दिन तीन बड़ी बजट की फिल्में रिलीज हो रही है, जो आपको एंटरटनमेंट के रोलरकोस्टर राइड पर लेकर जाएगी. इसमें सबसे पहले तो मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 है, इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हुआ था. इसके अलावा जॉन अब्राहम की वेदा और अक्षय कुमार की खेल खेल में भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है.
स्त्री 2: द अनस्टॉपेबल सुपरनैचुरल थ्रिलर
श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हॉरर कॉमेडी मूवी का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हुआ था. मूवी में राजकुमार ने विक्की के रूप में अपनी भूमिका दोहराई है, जबकि श्रद्धा ने एक बार फिर बिना नाम के रहस्यमय कैरेक्टर को निभाती नजर आ रही हैं. इस बार चंदेरी गांव में सरकटे भूत का आतंक है. हर कोई स्त्री को रक्षा करने के लिए कह रहा है. आप स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर इस फिल्म को जरूर एंजॉय कर सकते हैं.
वेद
वेदा निखिल आडवाणी की ओर से निर्देशित एक एक्शन ड्रामा फिल्म है और इसमें जॉन अब्राहम, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया हैं. यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. स्त्री 2 का मजा लेने के बाद आप इसे भी स्नैक्स खाते-खाते एंजॉय कर सकते हैं. दर्शकों को मूवी की शानदार कहानी और बेहतरीन स्टोरीलाइन को जरूर देखनी चाहिए.
खेल खेल में
खेल खेल में मुदस्सर अजीज की ओर से लिखित और निर्देशित एक कॉमेडी ड्रामा है. ऐसा कहा जा रहा है कि यह 2016 की इटैलियन फिल्म परफेक्ट स्ट्रेंजर्स का रीमेक है. फिल्म में अक्षय कुमार, एमी विर्क, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जैसवाल जैसे कलाकार शामिल हैं. इस मूवी को भी जरूर एंजॉय किया जा सकता है.
Entertainment Trending Videos
Also Read- Movies on friendship: फ्रेंडशिप डे पर देखें ये बॉलीवुड फिल्में, पुरानी यादें ताजा करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










