ePaper

Lock Upp: अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी को बताया ये सीक्रेट, बोलीं- करणवीर बोहरा उनके पास आए और बोले...

Updated at : 11 Mar 2022 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
Lock Upp: अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी को बताया ये सीक्रेट, बोलीं- करणवीर बोहरा उनके पास आए और बोले...

'लॉकअप' के लेटेस्ट एपिसोड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ने टीवी एक्टर करणवीर बोहरा को लेकर नया खुलासा किया है.

विज्ञापन

Lock Upp: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रिएलिटी शो ‘लॉकअप’ (Lock Upp) में हर दिन नये खुलासे हो रहे है. लेटेस्ट एपिसोड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ने टीवी एक्टर करणवीर बोहरा को लेकर नया खुलासा किया है. अंजलि ने कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को बताया कि करणवीर उससे लव रिलेशनशिप बनाने के लिए कह रहे थे.

अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी से बातचीत में करणवीर बोहरा को लेकर कई बातें बताई. अजंलि ने कहा कि, ‘करणवीर अपनी पत्नी की तसवीर के साथ आए और कहा, इस खेल में, यह मैं और तुम हो.’ मुझे समझ में नहीं आया.’ आगे अंजलि ने कहा, ”करण मुझसे लव रिलेशनशिप बनाने के लिए कह रहा था.’

मुनव्वर फारूकी हुए शॉक्ड

मुनव्वर फारूकी, अंजलि अरोड़ा की बातें सुनकर शॉक्ड हो गए और उससे पूछा कि, क्या तुम सीरियसली कह रही हो? यह बहुत बेवकूफी है. अंजलि ने फिर कहा, ‘उन्होंने मुझसे कहा कि यही बिकता है. मेरी उम्र हो गई लेकिन तुम जवान हो, और अगर तुम मुझे पसंद करने लगे तो लोग भी इसे पसंद करेंगे. आपको दर्शकों को दिखाना होगा कि आप मेरे लिए पागल हो.’

Also Read: Mika Di Vohti: स्वयंवर की तैयारी में मीका सिंह, आप भी करा सकते है इस तारीख तक रजिस्ट्रेशन, VIDEO

मुनव्वर ने अंजिल अरोड़ा को चिढ़ाया

मुनव्वर फारूकी ने अंजलि अरोड़ा से पूछा, उसने इतना समय क्यों लिया ये बताने में. क्या वो ये समझने के लिए टाइम ले रही थीं कि वो उन्हें पसंद करने लगी हैं? जिस पर अंजलि कहती है बिल्कुल नहीं. हालांकि मुनव्वर उन्हें चिढ़ाया भी. अजंलि ने उसे ये बात सीक्रेट रखने के लिए कहा.

अंजलि से कंगना ने पूछा था ये सवाल

वहीं, लॉक अप में कंगना रनौत ने अंजलि अरोड़ा से पूछा था कि, वह समझ नहीं पाती हैं कि उनके एक करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स क्यों हैं? जिसके बाद एक्ट्रेस ने कहा था, मुझे जस्टिफाई करो की मैं आपको फॉलो क्यों करूं. इसपर अंजलि कृति सेनन के पॉपुलर गाने ‘सुंदरी सॉन्ग’ पर जबरदस्त डांस किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola