Asha Bhosle: 'स्वरस्वामिनी आशा' की लॉन्चिंग, मोहन भागवत समेत कई लोग मौजूद, सोनू निगम ने धोए आशा भोसले के पैर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Jun 2024 8:30 PM
Asha Bhosle | PTI
Asha Bhosle: आशा भोसले की बायोग्राफी 'स्वरस्वामिनी आशा' लॉन्च की गई. कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई और लोग शामिल हुए. इस मौके पर गायक सोनू निगम ने आशा भोसले की पैर धोए. वहीं मोहन भागवत ने कहा कि मंगेशकर परिवार की गायकी भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का भी संदेश देती है.
Asha Bhosle: शुक्रवार को मशहूर पार्शव गायिका आशा भोसले की बायोग्राफी स्वरस्वामिनी आशा लॉन्च की गई. इस खास मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद थे. अतिथियों में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल थे. उनके अलावा मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार, पंडित हृदयनाथ मंगेशकर, सोनू निगम, आशाताई की पोती जनाई भोसले कई अन्य हस्तियां मौजूद थीं.
भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का भी संदेश देती है- RSS प्रमुख
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मंगेशकर परिवार की गायकी भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का भी संदेश देती है. 90 साल की हुईं दिग्गज गायिका आशा भोसले पर आधारित पुस्तक स्वरस्वामिनी आशा के विमोचन के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भागवत ने यह भी कहा कि गायकी का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि यह भी है कि इसका समाज पर लाभकारी प्रभाव पड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं मंगेशकर परिवार से मिलने से पहले से ही उसका सम्मान करता हूं. उनकी गायकी भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का भी संदेश देती है.
सोनू निगम में धोए आशा भोसले के पैर
कार्यक्रम के दौरान गायक सोनू निगम ने आशा भोसले की चरण धोए. इससे पहले उन्होंने आशा भोसले के लिए कुछ शब्द भी कहा. गायिका आशा भोसले की जीवनी लॉन्च के दौरान गायक सोनू निगम ने उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता जाहिर करने के लिए उनके पैर धोए. सोनू निगम का आशा भोसले का पैर धोने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
सावरकर से अपने जुड़ाव को आशा भोसले ने किया याद
इस अवसर पर आशा भोसले ने वीडी सावरकर के साथ अपने जुड़ाव को याद किया. उनके भाई संगीत निर्देशक हृदयनाथ मंगेशकर भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे. उन्होंने इस अवसर पर याद किया कि किस प्रकार विभिन्न संगीत निर्देशकों का उनके गायन पर प्रभाव पड़ा. बता दें, आशा भोसले की बड़ी बहन और स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का फरवरी 2022 में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










