Laughter Chefs 3: लाफ्टर शेफ्स 3 से एक के बाद एक सितारों की छुट्टी? विवियन डीसेना सहित ये 5 सेलेब्स अब शो में नहीं आएंगे नजर
Laughter Chefs 3: लाफ्टर शेफ्स 3 में दर्शकों को सेलेब्स के बीच कुकिंग चैलेंज और सेलिब्रिटी की मस्ती देखने मिलती है. शो का हिस्सा विवियन डीसेना, ईशा मालवीय, ईशा सिंह, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी हैं. अब ये स्टार्स अपकमिंग एपिसोड में नजर नहीं आएंगे.
Laughter Chefs 3: लाफ्टर शेफ्स 3 इन दिनों टीवी पर दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. ये एक कुकिंग शो है, जिसमें सेलेब्स को हर एपिसोड में एक खास डिश बनानी होती है. ये डिश शो के जज हरपाल सिंह सोखी बनाने के लिए देते हैं और वह ही डिसाइड करते हैं कि किसने डिश सबसे अच्छा बनाया. शो का हिस्सा विवियन डीसेना, ईशा मालवीय, ईशा सिंह, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि ये पांचों सेलेब्स शो से किनारा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अब उनकी जगह शो में वह सेलेब्स नजर आएंगे, जो पिछले सीजन शो का हिस्सा थे.
लाफ्टर शेफ्स 3 से विवियन डीसेना का कटा पत्ता
लाफ्टर शेफ्स 3 को विवियन डीसेना ने अलविदा कह दिया है. बताया जा रहा है कि एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू करने वाले हैं. ऐसे में वह कुकिंग शो का हिस्सा नहीं होंगे. फिलहाल इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. इसके अलावा ईशा मालवीय भी शो से बाहर हो गई है, जो एल्विश यादव की शो में पार्टनर थी. उनकी जगह अर्जुन बिजलानी लेंगे, जो पिछले सीजन में नजर आ चुके हैं. एल्विश और अर्जुन की जोड़ी किचन में साथ में अब नजर आएंगी.
ये सेलिब्रिटी कपल भी शो का नहीं होंगे हिस्सा
लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 का हिस्सा एक्टर्स गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी भी नहीं होंगे. दोनों शो छोड़ने वाले हैं. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल की जगह शो के पिछले ओरिजिनल कास्ट मेंबर्स को मेकर्स वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि फिलहाल इसपर चैनल ने और ना ही इन स्टार्स की तरफ से कुछ कहा गया है.
क्या इन स्टार्स की वापसी है तय?
लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में एक बार फिर से अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और निया शर्मा की वापसी तय हैं, ऐसा सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है. पिछले सीजन में इन स्टार्स ने शो में बहुत मस्ती की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए