Laughter Chefs 2 की रीम समीर शेख एक एपिसोड के लिए वसूलती हैं मोटी रकम, नेट वर्थ जान होश उड़ जाएंगे
Reem Sameer Shaikh Net Worth
Laughter Chefs 2 में एक बार फिर निया शर्मा के बाद रीम समीर शेख और अली गोनी दमदार कमबैक किया है. इस बीच अपनी खूबसूरती और चुलबुलेपन से फैंस का दिल जीतने वाली रीम एक एपिसोड के लिए कितना फीस चार्ज करती हैं.
Reem Sameer Shaikh Net Worth: लाफ्टर शेफ्स के सीजन 2 में निया शर्मा के बाद दो पुराने कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है, जो एक बार फिर अपनी कुकिंग स्किल्स से दर्शकों दिलों में अपनी जगह बनाएंगे. यह कंटेस्टेंट और कोई नहीं, बल्कि रीम समीर शेख और अली गोनी हैं. दोनों की शो में उनके दमदार वापसी से फैंस भी काफी खुश हैं. इस बीच आपको जानकार हैरानी होगी कि खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस और प्रतियोगी रीम समीर शेख एक एपिसोड के लिए तगड़ी फीस चार्ज करती हैं. ऐसे में आइए उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.
रीम समीर शेख की टीवी शोज और फिल्में
6 साल की छोटी उम्र से एक्टिंग की दुनिया में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शामिल होने वाली एक्ट्रेस रीम समीर शेख ने कई टीवी शोज में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से पॉपुलैरिटी हासिल की है. उन्होंने टीवी शो ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इस सीरियल में वह ‘लक्ष्मी’ के किरदार में नजर आई थीं. इसके आड़ एक्ट्रेस ‘मी आजी और साहेब’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा 2’, ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’, ‘दीया और बाती हम’, ‘चक्रवती अशोक सम्राट’ जैसे कई सीरियल्स में दिखीं. दर्शकों को शो में उनकी एक्टिंग बहुत पसंद आई.
एक्ट्रेस ‘इश्क में घायल’, ‘फना: इश्क में मरजावां’ और ‘तुझसे है राब्ता’ जैसे शोज में लीड रोल प्ले कर चुकी हैं. इसके अलावा वह कुछ फिल्मों में भी दिखाई दी हैं. एक्ट्रेस ने महज 20 साल की उम्र में इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है. इसी के साथ उन्होंने कई करोड़ों की संपत्ति भी खड़ी की है.
रीम समीर शेख की नेट वर्थ
रीम समीर शेख प्राइम्स वर्ल्ड के मुताबिक, कुल 14 करोड़ रुपये संपत्ति की मालकिन हैं. वहीं, एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए लगभग 50 से 60 हजार रुपये तक मोटी फीस चार्ज करती हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस बहुत ही लक्जरी जिंदगी भी जीती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










