Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: रणविजय की साजिश होगी नाकाम, तुलसी देगी ऐसा सबक कि कांप उठेगा घर
Kyunki Saas Bhi Kabhi BahuThi: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट. रणविजय की साजिश से परी की जान खतरे में पड़ेगी, लेकिन समय पर तुलसी पहुंच जाएगी. वहीं नौकरानी मुन्नी शांति निकेतन बचाकर तुलसी की किस्मत बदल देगी, जिससे नॉयना को गहरा सदमा लगेगा.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्टार प्लस के आइकॉनिक शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी की कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां हर किरदार की किस्मत बदलती नजर आएगी. तुलसी की दोबारा एंट्री ने जहां शांति निकेतन में हलचल मचा दी है, वहीं नॉयना के लिए यह वापसी किसी बुरे सपने से कम नहीं साबित हो रही है. मिहिर एक बार फिर तुलसी पर पूरा भरोसा जताते हुए हर फैसला उसी के हाथ सौंप चुका है.
परी पर हाथ उठाएगा रणविजय
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मिहिर, नॉयना को उसकी कुंडली दिखाकर मानसिक रूप से परेशान करता है. इसी बीच रणविजय अपनी ससुराल पहुंचता है और गुस्से में परी पर हाथ उठा देता है. मिहिर यह सब देखकर आगबबूला हो जाता है और रणविजय को जमकर फटकार लगाता है. लेकिन रणविजय की हिंसा यहीं नहीं रुकती.
परी को जान से मारने की कोशिश
घर लौटते ही रणविजय परी को कमरे में बंद कर देता है और गैस का पाइप खुला छोड़ देता है. दम घुटने से परी की हालत बिगड़ने लगती है. आखिरी ताकत जुटाकर परी तुलसी को फोन करती है. समय रहते तुलसी वहां पहुंच जाती है और बेहोश परी को अस्पताल ले जाती है, जहां डॉक्टर उसकी जान बचा लेते हैं.
तुलसी का गुस्सा
इस घटना के बाद तुलसी का गुस्सा फूट पड़ता है. वह ठान लेती है कि रणविजय को उसके किए की सजा जरूर मिलेगी. तुलसी जबरन परी का तलाक करवाने की तैयारी करती है और इसी बीच परी का पहला पति भी कहानी में एंट्री करता है, जो तुलसी के इशारे पर कदम उठाता नजर आएगा.
ये शख्स करेगा तुलसी की मदद
सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब तुलसी की नौकरानी मुन्नी उसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आएगी. कलेक्टर होने के नाते मुन्नी शांति निकेतन से जुड़े अहम कागजात हासिल कर लेती है और तुलसी का भारी कर्ज उतारने में मदद करती है. इस फैसले से नॉयना को गहरा झटका लगने वाला है.
कुल मिलाकर, आने वाले एपिसोड्स में क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इमोशन, साजिश और बदले का जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Anupama Twist: रजनी की साजिश का पर्दाफाश करेगी अनुपमा? पराग ने कोठारी हाउस को रखा गिरवी, सच जानकर मोटी बा के उड़े होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










