Anupama Twist: रजनी की साजिश का पर्दाफाश करेगी अनुपमा? पराग ने कोठारी हाउस को रखा गिरवी, सच जानकर मोटी बा के उड़े होश
Anupama Twist: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पराग अपनी मां को बता देता है कि उसने कोठारी हाउस को गिरवी रख दिया है. दूसरी तरफ मोटी बा ये सच जानकर परेशान हो जाती है. राही इस बारे में अनु को बात करने अपने घर बुलाती है.
Anupama Twist: अनुपमा में 23 जनवरी के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोटी बा कहती है कि अनु शहर छोड़ने के बाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ रही है. मोटी बा कहती है कि अनु ने जानबूझकर पराग के प्रोजेक्ट में रुकावट पैदा की है. राही अपनी मां का साथ देती है कहती है कि रजनी ने उसे धोखा दिया है. गौतम सोचता है कि अगर ये प्रोजेक्ट बंद हो गया तो उसका क्या होगा. राही सबको समझाती है कि रजनी ने अनु के अलावा पराग को भी धोखा दिया है. दूसरी तरफ अनुपमा, रजनी के खिलाफ शिकायद दर्ज करने की बात कहती है.
पराग का चौंकाने वाला सच
पराग अपनी मां को बताता है कि उसने मुंबई प्रोजेक्ट के लिए उसने अपना घर गिरवी रख दिया. ये सुनकर मोटी बा शॉक हो जाती है. मीता, अनिल के सामने भी ये बात आ जाती है. दोनों पराग पर भड़क जाते है कि उसने बिना पूछे इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया. मोटी बा कहती है कि अगर उसके घर को कुछ हुआ तो वह मर जाएगी. पराग उसे भरोसा दिलाता है कि उसके घर को कुछ नहीं होगा. दूसरी तरफ अनु, पुलिस स्टेशन जाती है और रजनी के खिलाफ शिकायद दर्ज कराती है. रजनी आती है और शिकायद बंद करने के लिए कहती है क्योंकि अनु के पास कोई सबूत नहीं है. अनु कहती है कि वह सबूत खोज करके रहेगी.
अनु पर गुस्सा होगी राही
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही अपनी मां से उसके फैसले को लेकर सवाल करती है. अनु कहती है कि वह सिर्फ पराग को जवाब देगी. राही कहती है कि उस घर में वह भी रहती है और वह उसका ससुराल है. मोटी बा, राही से पूछती है कि अनु आ रही है क्या. राही उसे बताती है कि उसने इस बारे में बात करने के लिए उसे बुलाया है. मोटी बा उसे वॉर्न करती है कि अनु के आने से और ज्यादा दिक्कतें होगी.
यह भी पढ़ें– Anupama Twist: अनुपमा को चप्पल से मारने आएगी एक औरत, चॉल वाले अनु को देंगे धमकी, सपोर्ट सिस्टम बनेगी बा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










