Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: दशहरे के दिन हुई मिहिर की घर वापसी, इधर तुलसी का संकल्प पूरा, तो उधर नोयोना का टूटा दिल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपकमिंग ट्विस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में दशहरे के दिन मिहिर की घर वापसी से तुलसी का संकल्प पूरा हुआ, लेकिन नोयोना का दिल टूट गया. जानें शो में आगे क्या कुछ होगा.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस का चर्चित शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दर्शकों को लगातार नए ट्विस्ट और ड्रामे के साथ एंटरटेन कर रहा है. अब तक की कहानी में देखा गया कि मिहिर, नोयोना के घर रह रहा था. नोयोना उसकी मौजूदगी से बेहद खुश थी और चाहती थी कि मिहिर दशहरा भी उसी के साथ मनाए. वह पूजा की तैयारी कर रही थी और मिहिर के लिए खाना बना रही थी, लेकिन तभी उसकी भांजी उसे बताती है कि मिहिर घर पर नहीं है. आइए बताते हैं अब आने वाले एपिसोड में क्या कुछ होगा.
तुलसी का संकल्प और मिहिर की वापसी
इधर तुलसी दशहरे की पूजा के लिए मिहिर का इंतजार करती है. परी उससे कहती है कि शायद पापा अब घर नहीं आएंगे. इस पर तुलसी साफ कहती है कि अगर मिहिर वापस नहीं आएगा तो वह कभी इस घर में हवन नहीं करेगी. तभी अचानक मिहिर घर लौट आता है और तुलसी का संकल्प पूरा हो जाता है.
मिहिर घर लौटने के बाद पुरे परिवार से मिलता और फिर तुलसी के साथ मिलकर हवन करता है.
परी और नोयोना को झटका
मिहिर की अचानक वापसी से परी हैरान रह जाएगी और तुरंत नोयोना को फोन करके बताएगी. यह खबर सुनकर नोयोना का दिल टूट जाएगा. वह बुरी तरह रोने लगेगी और उसकी बहन उसे संभालेगी.
आने वाले एपिसोड्स में क्या होगा?
मिहिर की घर वापसी से तुलसी और परिवार में खुशी लौट आएगी, लेकिन नोयोना का टूटा दिल आने वाले एपिसोड्स में नए ट्विस्ट लेकर आएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी और मिहिर का रिश्ता किस मोड़ पर जाएगा और नोयोना की जिंदगी में क्या नया तूफान खड़ा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










