Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी के तेवर देख बौखलाई उसकी सौतन, बापजी के सामने खुल गई नॉयना की पोल, परी-रणविजय का होगा तलाक

Updated:
विज्ञापन
परी-रणविजय का तलाक करवाएगा मिहिर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, जिसमें नॉयना की सच्चाई सामने आने वाली है. मिहिर के सामने तुलसी रणविजय की सच्चाई बता देगी, जिसके बाद मिहिर उनकी तलाक की तैयारी शुरू कर देगा.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड्स में नॉयना की हालत सबसे ज्यादा खराब नजर आ रही है. उसे हर वक्त यही डर सताए जा रहा है कि तुलसी अगर घर की कमान संभाल लेगी तो उसकी सच्चाई सबके सामने आ जाएगी. इसी डर में नॉयना बार-बार नई चालें चलने लगती है और अपनी बातों से माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करती है. दूसरी ओर तुलसी अब चुप रहने वाली नहीं है. वह हर बात का जवाब देना चाहती है.

विज्ञापन

अब तक आपने देखा कि तुलसी की वजह से मिहिर को पता चला कि परी अपनी शादी में खुश नहीं है. घरेलू हिंसा की सच्चाई सामने आते ही मिहिर का गुस्सा फूट पड़ता है और वह कह देता है कि रणविजय और परी का रिश्ता अब ज्यादा दिन नहीं चल सकता. मिहिर ठान लेता है कि वह किसी भी हालत में परी को इस रिश्ते से आजाद कराएगा.

परी और रणविजय का होगा तलाक?

आने वाले एपिसोड में मिहिर परी और रणविजय के तलाक की तैयारी शुरू कर देगा. यह खबर सुनते ही परी को थोड़ी राहत महसूस होगी, लेकिन रणविजय अपना आपा खो देगा और एक बार फिर परी के साथ बदतमीजी करता नजर आएगा. वहीं नॉयना को एक नया डर सताने लगेगा कि अगर तलाक हुआ तो बापजी की संपत्ति उसके हाथ से निकल सकती है. इसी बीच कहानी में एक मोड़ भी आएगा. ऋतिक और मुन्नी की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में आएगी. मुन्नी अब कलेक्टर बन चुकी है, लेकिन वह अपने पहले प्यार को भूल नहीं पाई है. किस्मत एक बार फिर दोनों को आमने-सामने लाकर खड़ा कर देगी.

नॉयना का सच आया सामने

घर में तनाव तब और बढ़ जाएगा जब नॉयना और तुलसी के बीच तीखी बहस होगी. नॉयना तेज आवाज से तुलसी पर आरोप लगाएगी, लेकिन इस बार तुलसी भी उसे करारा जवाब देगी. इसी बीच पार्थ एक बड़ा खुलासा करेगा. वह तुलसी को बताएगा कि नॉयना ने पैसों के लालच में उसे बापजी की पोती से शादी करने के लिए उकसाया था. यह सच्चाई मिहिर तक पहुंचेगी और नॉयना के साथ उसका जबरदस्त झगड़ा होगा. आखिरकार तुलसी और मिहिर मिलकर बापजी को सब सच बता देंगे. सच्चाई जानकर बापजी तुलसी और मिहिर की ईमानदारी से खुश होंगे, जबकि नॉयना की सारी चालें नाकाम होती नजर आएंगी. 

ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: तान्या ने तोड़ा कृष का घमंड, अभीरा की जिंदगी में आया तूफान, घर छोड़कर चली जायेगी वाणी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola