ePaper

Kundali Bhagya Upcoming Episode : कृतिका ने दी धमकी, पृथ्‍वी ने शर्लिन के सामने किया बड़ा खुलासा

Updated at : 03 Mar 2021 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Upcoming Episode : कृतिका ने दी धमकी, पृथ्‍वी ने शर्लिन के सामने किया बड़ा खुलासा

kundali bhagya upcoming episode written update 3rd march 2021 kritika threatens to kill herself prithvi big relevation to Sheryln bud : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में नया ट्विस्ट आने वाला है. जारी ट्रैक के अनुसार, पृथ्वी लुथरा हाउस आ चुका है और कृतिका से शादी करने के अपने प्‍लान को अंजाम देना चाहता है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Upcoming Episode: सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) में नया ट्विस्ट आने वाला है. जारी ट्रैक के अनुसार, पृथ्वी लुथरा हाउस आ चुका है और कृतिका से शादी करने के अपने प्‍लान को अंजाम देना चाहता है. वहीं करीना बुआ ने शादी के फंक्शन की जिम्मेदारी प्रीता को दिया है. करण इस शादी को मानने से पूरी तरह इंकार करता है, वहीं प्रीता जानती है कि पृथ्‍वी के इरादे नेक नहीं है.

लेकिन कृतिका पृथ्वी के साथ रहना चहती है क्योंकि उसने उसे गुंडों से बचाया था. वो किसी की भी बात मनाने को राजी नहीं है कि पृथ्‍वी गलत है. आने वाले एपिसोड में, जब करण और ऋषभ कृतिका को यह समझने की कोशिश करते हैं कि वो पृथ्वी को छोड़ दे, तो वो कहती है कि अगर किसी ने उन्हें अलग करने की कोशिश की तो वह खुद की जान ले लेगी.

दूसरी ओर, पृथ्वी अभी भी प्रीता को पसंद करता है. वो उससे मिलने और उसका हाथ पकड़ने की कोशिश करता है. वह उसे डांटती है और चेतावनी देती है. वह उसे चेतावनी देते हुए कहती है कि अगर उसने उसके सामने फिर कभी ऐसी कोई हरकत करने की कोशिश की, तो वह उसे उसके जिंदगी में उसकी असली जगह दिखाएगी. प्रीता के गुस्से को देखकर पृथ्वी चौंक जाता है.

Also Read: Anupama Upcoming Episode : काव्‍या ने अनिरुध का घर छोड़ा, काव्‍या के इस प्‍लान से अनुपमा को लगा झटका

दूसरी ओर, पृथ्वी शर्लिन को बताता है कि उसने कृतिका को परेशान करने के लिए गुंडों को पैसे दिए थे और वह उसका प्‍लान था कि वो गुंडों से उसे बचायेगा और उससे शादी कर लेगा. आपने देखा कि, सृष्टि को लूथरा हाउस में देखकर पृथ्वी काफी खुश होता है. वो कहता है कि कृतिका और सृष्टि बहनें जैसी है तो इस रिश्ते से सृष्टि उसकी साली हुई. माहिरा करण के पास जाने का लिए नया प्लान बनाती है. वो कहती है कि अब वो करण का विश्वास जीतेगी. करण को वो बताती है कि पृथ्वी अपनी मां के साथ घर पर आया है.

माहिरा की बातें सुनकर करण का मूड खराब हो जाता है. इधर सृष्टि प्रीता को कृतिका को समझाने के लिए कहती है. प्रीता उसे बताती है कि कृतिका उसकी कोई बात पर यकीन नहीं कर रही. सृष्टि बताती है कि उसने पृथ्वी और शर्लिन को बाहर छुपकर मिलते हुए देखा. इसका मतलब है वो लोग जरुर कोई बड़ा प्लान बना रहें.

Posted By : Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola