ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert: करण की शादी किसके साथ? मंडप में बदल गई दुल्‍हन

Updated at : 19 Aug 2020 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert: करण की शादी किसके साथ? मंडप में बदल गई दुल्‍हन

kundali bhagya spoiler alert preeta remarries karan mahira shocked upcoming episode latest update: सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में एक और बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. पिछले एपिसोड में हमने देखा कि माहिरा प्रीता को जान से मारने की कोशिश करती है. प्रीता खुद को बचाने के लिए उसपर पलटवार करती है. वह फैसला ले चुकी है कि वह किसी भी हाल में लूथरा परिवार पर आंच नहीं आने देगी.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert: सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) में एक और बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. पिछले एपिसोड में हमने देखा कि माहिरा प्रीता को जान से मारने की कोशिश करती है. प्रीता खुद को बचाने के लिए उसपर पलटवार करती है. वह फैसला ले चुकी है कि वह किसी भी हाल में लूथरा परिवार पर आंच नहीं आने देगी. लेकिन आनेवाला एपिसोड और भी धमाकेदार होने वाला है.

आने वाले एपिसोड में करण की दुलहन बदल जाएगी. करण प्रीता को जलाने के लिए माहिरा से शादी करने का फैसला करेगा और जाकर शादी के मंडप में बैठ जायेगा. लेकिन उसे क्या पता है जिससे उसकी शादी होगी वह माहिरा नहीं बल्कि प्रीता ही है.

https://www.instagram.com/p/CD_SNDSHqpu/

आप देख चुके हैं कि प्रीता, माहिरा पर पलटवार कर उसे बेहोश कर चुकी है. इधर जब शर्लिन माहिरा को लेने उसके कमरे में आती है तो प्रीता और टेंशन में आ जाती है. वह शादी का जोड़ा पहन लेगी. इसके बाद वह शादी का जोड़ा पहन लेगी. इसके बाद वह दुलहन बनकर शर्लिन के साथ शादी के मंडप में जायेगी. शर्लिन को थोड़ा शक तो होगा लेकिन वह सोचती है कि माहिरा ही है.

Also Read: उर्वशी रौतेला का एयरपोर्ट लुक वायरल, तसवीर शेयर कर एक्‍ट्रेस ने किया ‘ब्‍लैक रोज़’ का खुलासा

शादी के मंडप में करण की नजरें प्रीता को ढूंढ रही है. ताकि वह उसे दिखाकर माहिरा से शादी क कर सके. लेकिन उसे क्‍या पता कि माहिरा उस के बगल में बैठी है घूंघट ओढ़े हुए. लेकिन करण के घरवाले उसे जल्‍दी से जल्‍दी माहिरा से शादी करने के लिए कहेंगे. करण और प्रीता की शादी हो जायेगी. अब देखना होगा कि माहिरा का इसपर क्‍या रियेक्‍शन होगा?

बता दें कि पिछले एपिसोड में प्रीता माहिरा से कहती है कि वो सबकुछ जान गई है औऱ उसने ही शर्लिन की मदद की थी ऋषभ को किडनैफ करने में. आगे प्रीता उससे कहती है कि इतना जानने के बाद वो कभी उसकी शादी करण ने नहीं होने देगी. माहिरा प्रीता से पूछती है कि वो शादी रोकने के लिए क्या करेंगी. इसपर प्रीता का जवाब सुनकर माहिरा चौंक जाती है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola