ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : प्रीता की खुशी के लिए करण ने किया ये काम, प्लान फेल होने पर शर्लिन पर भड़की माहिरा

Updated at : 08 Dec 2020 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : प्रीता की खुशी के लिए करण ने किया ये काम, प्लान फेल होने पर शर्लिन पर भड़की माहिरा

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. माहिरा प्रीता के डिश में जहर मिला देती है, लेकिन ये प्लान शर्लिन फेल कर देती है. ये देखकर माहिरा शर्लिन को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाती है, लेकिन शर्लिन उसका हाथ पकड़ लेती है. माहिरा उससे नाराज होती है कि उसने प्रीता को जान से मारने का प्लान चौपट कर दिया.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) में दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. माहिरा प्रीता के डिश में जहर मिला देती है, लेकिन ये प्लान शर्लिन फेल कर देती है. ये देखकर माहिरा शर्लिन को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाती है, लेकिन शर्लिन उसका हाथ पकड़ लेती है. माहिरा उससे नाराज होती है कि उसने प्रीता को जान से मारने का प्लान चौपट कर दिया.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रात में सोने के वक्त प्रीता अपने पिता को याद कर रोने लगती है. उसे रोता देख करण नींद से जाग जाता है और रोने की वजह पूछता है. प्रीता कहती है मां को मेरे औऱ माहिरा की लड़ाई की सजा मिली है. आज पापा होते तो ये सब नहीं होने देते. उनकी सिर्फ बेल हुई है, लेकिन केस खत्म नहीं हुआ है. प्रीता का मन ठीक करने के लिए करण उसे मां से मिलवाने ले जाता है.

इधर माहिरा के नाराज होने पर शर्लिन उसे समझाती है कि अगर प्रीता मर जाती तो उसका सारा इल्जाम तुम पर आता. क्योंकि घर पर सबको पता है कि तुम ही उससे बहुत नफरत करती हो. अगर जांच होती तो ये भी सामने आ जाता कि लड्डू और सीरे में एक जैसा जहर है औऱ फिर हम दोनों के ऊपर सारा दोष आ जाता. वहीं, रमोना शर्लिन की बात में हामी भरती है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘पुरानी सोनू’ की बोल्ड अदा पर दीवाने हुए फैंस, बोले- टप्पू औऱ आप…

प्रीता को घर पर देखकर सब बहुत खुश हो जाते है. प्रीता सरला से कहती है कि उसे उसकी बहुत याद आ रही थी इसलिए वो उनसे मिलने आ गई. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि राखी प्रीता के लिए एक डिश बनाती है, जिसमें माहिरा जहर डाल देती है. माहिरा राखी को डिश देकर प्रीता को देने के लिए कहती है. शर्लिन उससे जहर के बारे में पूछती है. माहिरा उसे सबकुछ बताती है और कहती है कि आज वो डिश खाकर प्रीता का चैप्टर हमेशा के लिए बंद हो जाएगा. उसके जाने के बाद वो करण को अपना बना लेगी.

माहिरा कहती है प्रीता की मौत का जिम्मेदार राखी होगी क्योंकि उन्होंने ही ये डिश बनाई है. इधर शर्लिन माहिरा का प्लान फेल कर देती है और राखी को धक्का देकर सारा डिश नीचे गिरा देती है. ये देखकर माहिरा नाराज हो जाती है और शर्लिन को खूब बुरा- भला कहती है और उसपर हाथ उठा देती है.

Also Read: आमिर खान की बेटी इरा ने बिकिनी में शेयर की बोल्ड तसवीर, बाथटब में दिखा हॉट अंदाज, फैंस बोले- जितनी भी…

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola