Kundali Bhagya Spoiler Alert : लूथरा हाउस में मचा बवाल, प्रीता के लिए आमने- सामने करण और ऋषभ
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Aug 2020 12:53 PM
Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में आनेवाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. पिछले एपिसोड में हमने देखा कि करण की शादी माहिरा की जगह प्रीता से हो जाती है. दुल्हन बनीं प्रीता को देखकर लूथरा हाउस में सबके होश उड़ जाते है.
Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) में आनेवाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. पिछले एपिसोड में हमने देखा कि करण की शादी माहिरा की जगह प्रीता से हो जाती है. दुल्हन बनीं प्रीता को देखकर लूथरा हाउस में सबके होश उड़ जाते है.
पिछले एपिसोड में जब करण की शादी प्रीता से होने वाली होती है तभी शर्लिन को सृष्टि पर शक हो जाता है और वो प्रीता को खोजने चली जाती है. वहीं, सृष्टि को जब पता चलता है कि माहिरा को होश आने वाला है तो वो उसके सिर पर एक बार और हमला करके उसे बेहोश कर देती है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि फाइनली करण और प्रीता की शादी हो गई है. सृष्टि को कमरे में बंद करके माहिरा मंडप में आती है औऱ दोनों को देखकर गुस्से में चिल्लाने लगेगी. माहिरा को इस हालत में देखकर सब चौंक जाएंगे. सब हैरान है ये देखकर कि अगर माहिरा यहां है तो घूंघट में कौन है. करण जैसे ही घूंघट उठा कर देखेगा सबके पैरों के चल से जमीन खिसक जाएंगी.
Also Read: बीच साइड पर प्रेग्नेंट करीना की तसवीर हो रही वायरल, बेबो के चेहरे पर दिखी प्रेग्नेंसी की खुशी
इसके बाद करण कहता है कि प्रीता को सिर्फ धोखा देने आता है. उसके बाद पूरे घरवाले उसे खरी खोटी सुनाने लगते है. जिसके बाद प्रीता का दिखेगा बोल्ड अवतार. प्रीता कहेगी उसने कुछ गलत नहीं किया है. उसने अपने पति से एक बार फिर से शादी की है. ये सुनकर करण प्रीता का हाथ पकड़कर उसे बाहर ले जाने लगेगा. ये देखकर ऋषभ उसे रोकने की कोशिश करेगा.
ऋषभ गुस्से में करण पर हाथ उठा देगा. ये देखकर प्रीता दोनों के बीच में आ जाएंगी और ऋषभ को अपनी दोस्ती का वास्ता देगी. अब देखना काफई दिलचस्प होगा कि क्या प्रीता शादी की बाद लूथरा हाउस में रह सकेंगी. क्या करण उस रिश्ते का मानेगा. क्या घरवाले प्रीता को करण की पत्नी के रूप स्वीकार करेंगे.
Posted By: Divya keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










