ePaper

VIDEO : कुंडली भाग्य की 'प्रीता' ने किया पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Updated at : 12 Sep 2020 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : कुंडली भाग्य की 'प्रीता' ने किया पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Shraddha Arya Dance Video : जी टीवी के फेमस सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) की अदाकारा श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है. देश के कई घरों का हिस्सा बन चुके कुंडली भाग्य को काफी पसंद किया जाता है. हाल ही में श्रद्धा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो अपनी फ्रेंड हिना परमार के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है.

विज्ञापन

Shraddha Arya Dance Video : जी टीवी के फेमस सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) की अदाकारा श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है. देश के कई घरों का हिस्सा बन चुके कुंडली भाग्य को काफी पसंद किया जाता है. हाल ही में श्रद्धा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो अपनी फ्रेंड हिना परमार के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है.

श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो हिना परमार के साथ नेहा कक्कड़ के गाने हाय नी तेरी जुत्ती वाह वै वाह पर कमाल का डांस करती दिख रही है. दोनों डेनिम लुक में नजर आ रही हैं और गाने पर जबरदस्त डांस स्टेप कर रही है. इस शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, वीकेंड की शरूआत इस तरह से. इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CE_8UTgAIL0/

बर्थडे पर शेयर किया था खास तसवीर

श्रद्धा आर्या अपने ग्लैमरस अवतार और अपनी तस्वीरों की वजह से फैंस के दिल पर छाई रहती है. उनकी तसवीरें इंटरनेट पर आते ही मिनटों में वायरल हो जाती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस दौरान उन्होंने ब्लैक स्व‍िमसूट पहने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी. तस्वीरों में श्रद्धा और उनकी फ्रेंड मानसी बगला मस्ती करती नजर आई. बता दें कि श्रद्धा ने एक वेलनेस सेंटर में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था.

https://www.instagram.com/p/CEBO3G0lrQy/

इन सीरियल्स में किया है काम

एक्ट्रेस श्रद्धा टीवी जगत के लिए नया चेहरा नहीं हैं, क्योंकि इससे पहले भी वो कई सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. इससे पहले श्रद्धा आर्या ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की फिल्म में भी वो काम कर चुकी हैं. वो म्यूजिक वीडियो और तमिल सिनेमा में भी काम कर चुकी है. वह पहली बार 2000 में ‘सोनिये हीरिये’ पंजाबी सॉन्ग के वीडियो में नजर आई थीं.

Also Read: शहनाज गिल की इस अदा पर धड़का फैंस का दिल, बोले- आप मेरे दिल की रानी…

इस वजह से तोड़ दी थी सगाई

श्रद्धा ने साल 2018 में बड़े बिजनेसमैन जयंत से धूम-धाम से सगाई की थी. सगाई के बाद जयंत ने उनके सामने शर्त रखी कि अब वो अपना टीवी करियर छोड़ दे. फिर जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने करियर को चुनते हुए जयंत से सगाई तोड़ दी. इस समय वो टीवी की मशहूर अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं.

Also Read: ब्लैक आउटफिट में उर्वशी रौतेला का कहर, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का बोल्ड लुक वायरल

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola