धीरज धूपर की पत्नी के बेबी शॉवर में पहुंची कुंडली भाग्य की पूरी टीम, देखें गोद भराई की INSIDE PHOTOS
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2022 5:12 PM
टीवी एक्टर धीरज धूपर ने अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा के लिए एक ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी रखी. इस पार्टी में कुडंली भाग्य के टीम मेंबर्स पहुंचे. पार्टी में विन्नी स्टाइलिश ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी.
कुंडली भाग्य के करण लूथरा उर्फ धीरज धूपर जल्दी ही पापा बनने वाले हैं. उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही है. हाल ही में धीरज धूपर ने अपनी वाइफ के लिए बेबी शॉवर पार्टी रखा. इस पार्टी में कुंडली भाग्य की पूरी टीम पहुंची. जिसमें श्रद्धा आर्या और सुरभि चंदना का नाम शामिल है. गोद भराई की कई सारी फोटोज और वीडियोज धीरज और विन्नी ने अपनी इंस्टा पर शेयर किए है, जिन्हें फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. फोटोज में विन्नी अपने बेबी बंप के साथ बेहद खुश नजर आ रही है.
धीरज के साथ कुंडली भाग्य में अभिनय करने वाली श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम पर गोद भराई की कुछ फोटोज शेयर की है. फोटोज के साथ उन्होंने लिखा, “मम्मी डैडी मेरे साथ रहें … मेरे साथ जो जितना खुश और रोमांचित हो सकता है. यह रास्ते में DD’d बच्चा है !!! काश आप दोनों खुशियों, प्यार और किस्मत से भरी दुनिया !!!!! सून आ रहा है !!!!”
https://www.instagram.com/p/CdpkRsUOEUU/
विन्नी अरोड़ा ने व्हाइट कलर का ड्रेस पहन रखा था. वहीं धीरज ने भी वाइफी को कॉपी करते हुए व्हाइट कलर का कोर्ट और पैंट पहना था. दोनों ने इस दौरान एक से बढ़कर एक कपल पोज दिए. दोनों ने एक प्यारा का यूनिकोर्न केक भी काटा. श्रद्धा आर्या ने धीरज धूपर और विन्नी के साथ पोज दिया. श्रद्धा आर्या ने अन्य सेलेब्स के साथ भी पोज दिया. जिसमें टीवी अभिनेता अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, स्वाति कपूर मौजूद है. कार्यक्रम के लिए एक्ट्रेस ने सफेद स्कर्ट और हल्के नीले रंग का टॉप पहना था.
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के भिड़े ने अपनी मौत की खबर पर किया रिएक्ट, कहा- अभी जिंदा हुं भाई…
https://www.instagram.com/p/CdoAC4Cjy4g/
धीरज धूपर और विनी अरोड़ा धूपर ने अप्रैल में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पहले बच्चे की घोषणा की थी. धीरज ने उनके और उनकी पत्नी विनी के साथ एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने हाथों में अपने बच्चे की सोनोग्राफी तस्वीरें ली थीं. उन्होंने साझा किया कि वे अगस्त तक अपने बच्चे के जन्म की उम्मीद कर रहे हैं. धीरज ने टेलीविजन पर अपने करियर की शुरुआत मात पिता के चरणों में स्वर्ग से की थी और उन्हें बहनें, मिसेज तेंदुलकर और जिंदगी कहे – स्माइल प्लीज में देखा गया था. उन्होंने ससुराल सिमर का में दीपिका कक्कड़ के साथ प्रेम भारद्वाज की भूमिका निभाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










