Kumkum Bhagya Off Air: क्या कुंडली भाग्य के बाद कुमकुम भाग्य पर लगेगा ताला? इस महीने आएगा आखिरी एपिसोड

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Kumkum Bhagya Off Air

Kumkum Bhagya Off Air: शो 'कुमकुम भाग्य' अब बंद होने वाला है, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है. एकता कपूर का ये शो जी टीवी पर 10 साल से चला आ रहा है.

विज्ञापन

Kumkum Bhagya Off Air: एकता कपूर का शो ‘कुमकुम भाग्य’ इन दिनों चर्चा में है. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि 10 साल से चला आ रहा ये सीरियल ऑफ एयर होने वाला है. शो साल 2014 में शुरू हुआ था और इसमें मुग्धा चापेकर और अबरार काजी मुख्य रोल निभाते हैं. कहा जा रहा है कि शो अगले साल यानी 2025 में जनवरी में खत्म हो जाएगा. अब इसे लेकर जानकारी सामने आई है.

क्या कुमकुम भाग्य होगा ऑफ-एयर?

कुंडली भाग्य के ऑफ एयर की खबर से फैंस का दिल टूट गया था. अब अगर कुमकुम भाग्य के बंद होने की खबरें सच निकली तो दर्शक काफी निराश हो जाएंगे. हालांकि आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट की मानें तो, ”सूत्र ने बताया कि, ऐसी चर्चा है कि जी टीवी 10 साल से चले आ रहे शो कुमकुम भाग्य को बंद करने का प्लान कर रहा. चैनल ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पिछले एक साल में इसकी टीआरपी काफी कम हुई है. प्रतिद्वंद्वी चैनलों की आशा और मंगल लक्ष्मी जैसे शो को ज्यादा रेटिंग मिली है.”

कुमकुम भाग्य में क्या दिखाया जाएगा

कुमकुम भाग्य के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो जसबीर अपने दो आदमियों को उसका प्लान खराब करने के लिए डांटता है. वह शेरा पर भी गुस्सा होता है. जसबीर, पूर्वी को पाने के लिए कुछ भी करने की कसम खाता है. दूसरी तरफ आरवी कुछ खोज रहा होता है. पूर्वी उससे इस बारे में पूछती है. आरवी कहता है वह सिरदर्द की दवाई खोज रहा है और पूर्वी उसे दवाई देती है. आरवी उससे कहता है कि उसने उसकी लाइफ मुश्किल कर दी है. आरवी कहता है कि वह उसका इतना ख्याल रखती है और वह इस चीज से काफी परेशान हो जाती है.

Also Read- Anupama Twist: अनुपमा के शाह हाउस से जाते ही घर में मचेगा हंगामा, बा को ये शख्स मारेगा जोरदार तमाचा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola