Kumkum Bhagya: शो में विलेन बनकर ये एक्टर लेगा एंट्री, तबाह होगी पूर्वी और आरवी की जिंदगी
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Aug 2024 1:13 PM
Kumkum Bhagya
जी टीवी के सीरियल कुमकुम भाग्य में पूर्वी और राजवंश की स्टोरी दिखाई जा रही है. शो में एक एक्टर की एंट्री हो रही है, जिससे कहानी में नया टर्न आएगा. अब ये शख्स कौन है, इसके बारे में आपको बताते हैं.
Kumkum Bhagya: कुमकुम भाग्य काफी लोकप्रिय सीरियल है और काफी लंबे समय से टीवी पर आ रहा है. शो को 10 साल से अधिक हो गया है. शो सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया के साथ शुरू हुई था. पिछले साल लीप आया था, जिसके बाद इसमें अबरार काजी, राची शर्मा की एंट्री हुई थी. अब पूर्वी और राजवंश की स्टोरी सीरियल में दिखाई जा रही है. जल्द ही शो में एक नये किरदार की एंट्री हो रही है, जिसका नाम आरुष श्रीवास्तव है.
कुमकुम भाग्य में विलेन के रोल में नजर आएंगे आरुष श्रीवास्तव
आरुष श्रीवास्तव कुमकुम भाग्य में विलेन के रोल में नजर आएंगे. आरुष की एंट्री आर.वी और पूर्वी की जिंदगी में उथल-पुथल मचा देगा. वो उन दोनों से अपनी गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए उनकी लाइफ में आया है. एक्टर ने बताया, ये पहली बार नहीं है, जब मैं नेगेटिव रोल प्ले कर रहा हूं. हालांकि मेरे रोल साहिल की अपनी अलग ही विशिष्टताएं हैं. मैं अबरार, राची और सृष्टि के साथ शूटिंग करना एंजॉय कर रहा हूं. मुझे कहना होगा कि जैसी हमारी ऑफ-स्क्रीन केमेस्ट्री है, वैसी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री नहीं है और हम साथ में काफी अच्छा समय बिता रहे हैं.
आरुष श्रीवास्तव ने इन शोज में किया है काम
आरुष श्रीवास्तव ने आगे कहा, मुझे उम्मीद है कि मेरी एंट्री से दर्शक कुछ अलग एक्सेप्ट कर सकते हैं. साथ ही ये दर्शकों को कहानी से बांधकर रखेगा. आरुष ने कई सीरियल्स में काम किया है, जिसमें नागिर 6, सावी की सवारी, प्रचंड अशोक, पवित्र रिश्ता 2, उडारियां, बेकाबू शामिल है. वहीं, जी टीवी के कुमकुम भाग्य में ये देखना दिलचस्प होगा कि कैसे साहिल को जस्सी भड़काता है कि वो आरवी के खिलाफ को बड़ा कदम उठाएग. आर.वी पर साहिल की गर्लफ्रेंड को छेड़ने का आरोप है और उसे पुलिस से अरेस्ट किया है. क्या आरुष के आने से आर.वी की मुश्किलें बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










