Anupama Twist: अनुपमा के शाह हाउस से जाते ही घर में मचेगा हंगामा, बा को ये शख्स मारेगा जोरदार तमाचा
anupama
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही, अनु से एक बहुत मुश्किल सवाल पूछती है. अनु इसका जवाब नहीं देना चाहती, लेकिन घर के सारे लोग उसे जवाब देने के लिए मजबूर करते हैं. अनु का जवाब सुनकर राही गुस्सा हो जाती है.
Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, माही के लिए स्टैंड रखती है. अनु शाह परिवार से सवाल पूछती है कि वह लोग कैसे सोच सकते हैं कि माही कुछ नहीं करती. अनु कहती है माही ने उसके लिए जो किया, शायद ही दूसरा कर सकता है. अनु भावुक हो जाती है और कहती है अनुज के जाने के बाद माही ही उसके साथ थी. अनु कहती है वह माही के प्यार और सपोर्ट का एहसान कभी नहीं चुका सकती. अनु कहती है अगर कभी जरूरत पड़े तो वह माही के लिए अपनी जान भी दे सकती है.
अनुपमा के जवाब से भड़की राही
सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही, अनु की बात सुनकर काफी भड़क जाती है. राही कहती है अनु को महान बनने की आदत है. वह हमेशा दिखाती है कि उसे सबकी फ्रिक है, लेकिन वह सिर्फ माही की चिंता करती है. राही, अनु से पूछती है वह उससे और माही में किसे चुनेगी. अनु कहती है, माही को. अनु का जवाब सुनकर राही और गुस्सा हो जाती है. राही कहती है उसे पता था कि वह माही को ही चुनेगी. अनु कहती है राही और अनुज के अनुपस्थिति में माही ने ही उसका साथ दिया.
प्रेम से राही ने मांगी मदद
प्रेम बांसुरी बजाता है और राही उसे सुनती है. प्रेम, राही से अनुपमा को समझने के लिए कहता है. राही उससे कहती है वह जल्द से जल्द अनु के पैसे लौटाना चाहती है, ताकि वह जा सकें. राही इसके लिए प्रेम से मदद मांगती है. दोनों को साथ में देखकर माही चौंक जाती है. वहीं, शाह परिवार अंश को सरप्राइज देता है. अनु, अंश से कहती है वह किसी काम की वजह से बाहर जा रही है. अनु से सब पूछते हैं कि वह कहां जा रही है. अनु सबको उसकी पीठ के पीछे लड़ाई ना करने के लिए कहती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही को प्रेम बचाता है. लीला को राही थप्पड़ मार देती है. बा गुस्सा हो जाती है और घर छोड़कर जाने का फैसला करती है.
Also Read- Anupama के सेट पर मौत की खबर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- मैंने इस बारे में कुछ…
Also Read- Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत, दुख में डूबे कलाकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










