Anupama Twist: अनुपमा की जिंदगी में आएगा बड़ा तूफान, राही करेगी सुसाइड करने की कोशिश

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Rupali Ganguly and Alisha Parveen

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही का पता चलता है कि राही ने प्रेम का कमरा ले लिया है. इस बात को लेकर माही को काफी गुस्सा आता है और वह राही से इस बारे में पूछती है.

विज्ञापन

Anupama 1st December 2024 Written Update: राजन शाही के शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही फैसला लेती है कि जब तक राधा ठीक नहीं हो जाती, वह कहीं नहीं जाएगी. अनु, लीला से राही के फैसले को समझने के लिए कहती है. दूसरी तरफ राही, प्रेम से पूछती है उसे कौन सी बात परेशान कर रही. प्रेम, राही का अनुपमा का अनादर करने पर गुस्सा होता है. राही और प्रेम में बहस होती है. प्रेम नौकरी छोड़ने की बात कहता है. राही कहती है उसे कोई दूसरा शेफ मिल जाएगा. अनु, प्रेम से विनती करती है कि वह रूक जाए और नौकरी छोड़कर ना जाए.

अनुपमा ने देखा भयानक सपना

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और माही किचन जाते हैं. राही उन्हें एंट्री करने से पहले रजिस्टर पर साइन करने के लिए कहती है. माही साइन करने से मना करती है और कहती है ये किचन अनु का भी है. जानकी को चिंता होती है कि राही की वजह से वह लोग कहीं एक दिन मुसीबत में ना पड़ जाए. वहीं, अनु रात में सपना देखती है कि राही को पुलिस ने धोखाधड़ी और विश्वासघात मामले में गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद राही सुसाइड करने की कोशिश करती है क्योंकि अनु उसका विश्वास नहीं करती. तभी अनु की नींद खुल जाती है.

माही और राही में होगी लड़ाई

अनुपमा को लगता है कि कहीं ये सपना उसे उसे आने वाले खतरे का संकेत तो नहीं दे रहा है. किचन में राही सारी महिलाओं को जाने के लिए कहती है. अनु कहती है महिलाएं वहां रूक कर बातें कर सकती है. हालांकि राही उन्हें बाहर जाकर बात करने के लिए कहती है. वहीं, माही का पता चलता है कि राही ने प्रेम का कमरा ले लिया है. इस बात को लेकर माही को काफी गुस्सा आता है और वह राही से इस बारे में पूछती है. दोनों के बीच लड़ाई होती है.

Also Read- Anupama के सेट पर मौत की खबर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- मैंने इस बारे में कुछ…

Also Read- Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत, दुख में डूबे कलाकार

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola